एनओसी मिलने के बाद ही होगा ट्रेन का परिचालन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
ट्रेन परिचालन की बेसब्री से प्रतीक्षा जमालपुर-खगडि़या-बेगूसराय : रेलखंड तथा मुंगेर रेल पुल पर रेल परिचालन आरंभ करने की बेसिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इस क्रम में पूर्व रेलवे के मुख्य ऑपरेटिंग मैनेजर सुचित कुमार दास ने मुंगेर रेल पुल का निरीक्षण किया था, वहीं रेलवे के संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्या ने […]
विज्ञापन
ट्रेन परिचालन की बेसब्री से प्रतीक्षा
जमालपुर-खगडि़या-बेगूसराय : रेलखंड तथा मुंगेर रेल पुल पर रेल परिचालन आरंभ करने की बेसिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इस क्रम में पूर्व रेलवे के मुख्य ऑपरेटिंग मैनेजर सुचित कुमार दास ने मुंगेर रेल पुल का निरीक्षण किया था, वहीं रेलवे के संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्या ने भी पिछले 16 से 19 मार्च तक इस नयी रेल पटरी व रेल पुल का इंस्पेक्शन कर लिया है. जिन्होंने कहा था कि वे अपना रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को एक सप्ताह के भीतर सौंप देंगे.
यहां उल्लेखनीय है कि किसी भी रेल मार्ग पर तब तक सवारी ट्रेनों का परिचालन संभव नहीं, जब तक रेलवे संरक्षा आयुक्त उस रेल मार्ग को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दे देते. ऐसे में न केवल मुंगेर रेल पुल के दानों ओर के निवासी, बल्कि स्वयं रेल विभाग को भी इस रेल मार्ग पर सवारी ट्रेनों के जल्द परिचालन की प्रतीक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










