जमालपुर रेल कारखाना को मिला बीवीसीएम ब्रेक वैन बनाने का ऑर्डर

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेल में जमालपुर कारखाना को मिली प्राथमिकता जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी कारखानों को पछाड़ते हुए रेलवे बोर्ड का विश्वास जीत पाने में सफलता हासिल की है. रेलवे बोर्ड ने जमालपुर कारखाना को 37.50 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर दिया है. रेल कारखाना ने यह उपलब्धि अपने […]

विज्ञापन

भारतीय रेल में जमालपुर कारखाना को मिली प्राथमिकता

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर ने एक बार फिर अपने प्रतिद्वंद्वी कारखानों को पछाड़ते हुए रेलवे बोर्ड का विश्वास जीत पाने में सफलता हासिल की है. रेलवे बोर्ड ने जमालपुर कारखाना को 37.50 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर दिया है. रेल कारखाना ने यह उपलब्धि अपने उत्पाद की गुणवत्ता, समय पर सामान की डिलीवरी तथा अन्य प्रोडक्शन यूनिट की तुलना में कम लागत पर सामग्री का निर्माण करने के आधार पर प्राप्त किया है.
प्राप्त समाचार के अनुसार जमालपुर रेल कारखाना को 125 अदद बीभीसीएम ब्रेक वैन बनाने का ऑर्डर प्राप्त हुआ है. बीवीसीएम वस्तुत: एक ब्रेक वैन है, जो मालगाड़ी में उपयोग में लाया जाता है. यह आठ चक्कों वाला ब्रेक वैन होता है. पूर्व में जमालपुर रेल कारखाना में बीभीजेडआइ ब्रेक वैन बनाया जाता था. बीभीजेडआइ ब्रेक वैन मालगाड़ी तथा सवारी गाड़ी, दोनों ट्रेनों में उपयोग में लाया जाता था. परंतु बीभीसीएम ब्रेक वैन केवल मालगाड़ी में उपयोग में लाया जायेगा.
जिसकी लंबाई बीभीजेडआइ ब्रेक वैन से कम होगी. बताया गया है कि पिछले वर्ष 18 दिसंबर 2012 को जमालपुर रेल कारखाना ने इस बीभीसीएम ब्रेक वैन का मॉडल बना कर रेलवे बोर्ड को भेजा था. इतने दिनों तक कारखाना के अभियंत्रण विभाग की पूरी जांच परख के उपरांत रेलवे बोर्ड ने यहां इस ब्रेक वैन के निर्माण का ऑर्डर दिया है. उल्लेखनीय है कि इस बीभीसीएम ब्रेक वैन का पीओएच कार्य भी कर पाने में जमालपुर कारखाना पारंगत है.
कहते हैं मुख्य कारखाना प्रबंधक
मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली बार कारखाना को रेलवे बोर्ड ने 125 अदद बीभीसीएम ब्रेक वैन के निर्माण का ऑर्डर दिया है. इसके एक अदद निर्माण पर लगभग 30 लाख रुपये की लागत आयेगी. रेलवे बोर्ड से वर्क ऑर्डर मिल चुका है तथा इसका निर्माण कार्य कारखाना क बीएलसी शॉप में होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन