पुरुष पार्षदों को मिला लैपटॉप
मुंगेर : नगर निगम के पुरुष वार्ड पार्षदों को गुरुवार को महापौर कुमकुम देवी द्वारा लैपटॉप उपलब्ध कराया गया. मेयर ने कहा कि इससे पार्षद हाइटेक होंगे और जनहित के कार्यों को सही क्रियान्वयन कर पायेंगे. विदित हो कि पूर्व में यहां के महिला वार्ड पार्षदों को ही निगम द्वारा लैपटॉप दिया गया था. वार्ड […]
मुंगेर : नगर निगम के पुरुष वार्ड पार्षदों को गुरुवार को महापौर कुमकुम देवी द्वारा लैपटॉप उपलब्ध कराया गया. मेयर ने कहा कि इससे पार्षद हाइटेक होंगे और जनहित के कार्यों को सही क्रियान्वयन कर पायेंगे. विदित हो कि पूर्व में यहां के महिला वार्ड पार्षदों को ही निगम द्वारा लैपटॉप दिया गया था. वार्ड पार्षद फैसल अहमद रूमी, गोविंद मंडल, राजेश ठाकुर, रवीश चंद्र वर्मा, संतोष पासवान, हीरो यादव, सुजीत पोद्दार,
मो. शाहिद, तूफानी राउत, रामानंद यादव, विकास यादव सहित अन्य पार्षदों ने बताया कि 24 फरवरी को आयोजित बोर्ड की बैठक में सिर्फ महिला पार्षदों को लैपटॉप दिया गया था. इसको लेकर पुरुष पार्षदों द्वारा निगम परिसर में विरोध प्रदर्शित किया गया था. बाद में मेयर के इस आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ था कि पुरुष पार्षदों को भी लैपटॉप दिया जायेगा. विदित हो कि नगर निगम में कुल 21 पुरुष वार्ड पार्षद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










