दवा व्यवसायी को गोली मार कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

नीमाचांदपुरा : मुफस्सिल थाने के हरदिया गांव में बदमाशों ने दवा व्यवसायी 50 वर्षीय विशेश्वर महतो को गोली मार कर घायल कर दिया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. घटना बुधवार की रात की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह हरदिया स्थित अपनी दुकान बंद कर […]

विज्ञापन

नीमाचांदपुरा : मुफस्सिल थाने के हरदिया गांव में बदमाशों ने दवा व्यवसायी 50 वर्षीय विशेश्वर महतो को गोली मार कर घायल कर दिया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भरती कराया. घटना बुधवार की रात की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार वह हरदिया स्थित अपनी दुकान बंद कर घर वापस जा रहा था कि बदमाशों ने गोली मार दी और भाग गये.

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार मंडल अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की. पुलिस की मानें, तो घटना जमीन विवाद से जुड़ा है. घटना में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन