सीएस ने किया एपीएचसी का निरीक्षण
धरहरा : नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंगलवा का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ एवं जिला स्वास्थ्य प्रबंधक मो. नसीम ने किया. सिविल सर्जन ने कहा कि इस अस्पताल में नियमित रूप से एक चिकित्सक की पदस्थापना की जायेगी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूति महिलाओं को एएनएम के माध्यम से […]
धरहरा : नक्सल प्रभावित धरहरा प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बंगलवा का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ एवं जिला स्वास्थ्य प्रबंधक मो. नसीम ने किया. सिविल सर्जन ने कहा कि इस अस्पताल में नियमित रूप से एक चिकित्सक की पदस्थापना की जायेगी. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूति महिलाओं को एएनएम के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि इस अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही बिजली के लिए जेनेरेटर, रोगियों के लिए खाना एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था की जायेगी.
विदित हो कि इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए 20 किलोमीटर दूर धरहरा व जमालपुर जाना पड़ता था. लेकिन अब बंगलवा में रोगियों को प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी. इस मौके पर मुखिया फूलो देवी, अशोक कोड़ा, संजीत यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










