सड़क दुर्घटना में दो छात्र घायल, एक गंभीर
मुंगेर : जमालपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग में छोटी मिर्जापुर के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो छात्र घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्राप्त समाचार के अनुसार सदर प्रखंड के शिल्हा मनियारचक […]
मुंगेर : जमालपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग में छोटी मिर्जापुर के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो छात्र घायल हो गये. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. प्राप्त समाचार के अनुसार सदर प्रखंड के शिल्हा मनियारचक निवासी बेचन दास का पुत्र मिथुन कुमार एवं बजरंगबली नगर निवासी नरेश पासवान का पुत्र मनीष कुमार इंटर की परीक्षा देकर जमालपुर से मुंगेर की ओर आ रहा था. दोनों एक बाइक पर सवार थे.
मनीष ने बताया कि जैसे ही वह छोटी मिर्जापुर पहुंचा तभी सामने से एक ऑटो तेज रफ्तार में गलत दिशा से आ रहा था. उससे बचने के लिए अचानक ब्रेक मारनी पड़ी. जिसके कारण बाइक फिसल गयी और दोनों गिर गये. दोनों को घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां चिकित्सक ने मिथुन की हालत गंभीर बतायी है. इन दिनों परीक्षार्थियों को बाइक की सवारी करना काफी भारी पड़ रहा है. विदित हो कि शनिवार को शिवकुंड निवासी सुबुकलाल महतो का पुत्र लक्ष्मण कुमार एवं वकील महतो का पुत्र महाराज कुमार इंटर की परीक्षा देने मुंगेर आ रहा था. किंतु बाइक के आमने सामने के टक्कर में महाराज कुमार जहां गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










