खुशखबरी . 634 लाख रुपये की लागत से लगेंगी लाइटें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अब मुंगेर शहर होगा जगमग मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत मुंगेर शहर को जगमग किया जायेगा. एक ओर जहां शहरी क्षेत्र में 32 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगायी जायेंगी. वहीं हर गली-मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट के माध्यम से रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए 634.771 लाख की लागत से कार्य योजना को […]
विज्ञापन
अब मुंगेर शहर होगा जगमग
मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत मुंगेर शहर को जगमग किया जायेगा. एक ओर जहां शहरी क्षेत्र में 32 स्थानों पर हाई मास्ट लाइट लगायी जायेंगी. वहीं हर गली-मुहल्लों में स्ट्रीट लाइट के माध्यम से रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. इसके लिए 634.771 लाख की लागत से कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है. प्रशासनिक स्तर पर स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट के लिए निविदा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.
मुंगेर : मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में यूं तो पूर्व में भी कुछ स्थानों पर हाई मास्ट लाइट व स्ट्रीट लाइट लगाये गये हैं. लेकिन मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत पूरे शहर को रोशन करने की व्यापक कार्ययोजना बनी है. इसके लिए शहर के 32 प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है. जहां हाई मास्ट लाइट लगायी जायेगी. यह कार्य जिला शहरी विकास अभिकरण (डुडा) के माध्यम से होगा. एक हाई मास्ट लाइट की लागत 9.218 लाख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










