आर्म्स एक्ट में क्रांति व रवि शर्मा को दस-दस वर्ष सश्रम कारावास
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश पंचम ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने शस्त्र अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत गुरुवार को रवि शर्मा एवं क्रांति शर्मा को दस-दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. ये दोनों व्यक्ति शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचागांव का रहने वाला है. न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्य एवं […]
विज्ञापन
मुंगेर : मुंगेर के अपर सत्र न्यायाधीश पंचम ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव ने शस्त्र अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत गुरुवार को रवि शर्मा एवं क्रांति शर्मा को दस-दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. ये दोनों व्यक्ति शहर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बीचागांव का रहने वाला है.
न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्य एवं गवाहों के बयान के आधार पर शस्त्र अधिनियम की धारा 25 (1-एए) के तहत दस वर्ष सश्रम कारावास व 5 हजार रुपया अर्थदंड, 26 (1) 1 के तहत सात वर्ष एवं 26 (1-1) के तहत दस वर्ष कारावास व 5 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनायी है. सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि 30 नवंबर 2012 को कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीचागांव में छापा मारा था. जहां रवि शर्मा एवं क्रांति शर्मा को 35-35 डेटोनेटर, अर्धनिर्मित पिस्टल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में उसके विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 4/5 के तहत भी मामला दर्ज हुआ था.
नगर निगम में प्रारंभ नहीं हुई ऑनलाइन सेवाएं
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इ-नगरपालिका के प्रथम चरण का शुभारंभ किया और इसके साथ ही सभी नगर निकाय में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, संपत्ति कर सहित अन्य सुविधाएं ऑनलाइन हो गयी. लेकिन, मुंगेर नगर निगम में ऑनलाइन सेवाएं अब तक उपलब्ध नहीं हो पायी है. यहां तक कि गुरुवार को ऑनलाइन सेवा कक्ष में कंप्यूटर तक भी नहीं लगाया गया है.
नागरिक सुविधा के तहत शहरवासी को अब जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सूचना का अधिकार एवं टैक्स संबंधी मामलों के लिए ऑनलाइन आवेदन देना होगा. इसके लिए निगम में तीन काउंटर की व्यवस्था की गयी है. जहां लोगों से विभिन्न प्रकार के आवेदन लिये जायेंगे और निर्धारित समय में संबंधित प्रमाण पत्र उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा. किसी भी काउंटर पर कोई भी आवेदक अपने मामलों से संबंधित आवेदन कर पायेंगे.
एक भी नहीं लिया गया आवेदन. नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों में गुरुवार से नागरिक सुविधा के तहत ऑनलाइन सेवा देने की बात कही. लेकिन नगर निगम मुंगेर में गुरुवार को एक भी आवेदन नहीं लिया गया और न ही कंप्यूटर ही लगाया गया. जबकि विभाग का सख्त निर्देश है कि ऑफलाइन कार्य अब नहीं होगा.
काउंटर तो बने, नहीं लगा कंप्यूटर . नगर निगम में नागरिक सुविधाओं को विस्तार करने के लिए काउंटर तो बनाया गया. लेकिन उसमें अबतक कंप्यूटर नहीं लगाया गया और इस संदर्भ में न ही कोई नोटिस या फ्लैक्स ही लगा है. जिससे लोगों को यह जानकारी मिल सके कि अब निगम में मैनुअल नहीं बल्कि ऑनलाइन कार्य को संपादित किया जायेगा.
कहते हैं नगर प्रबंधक . नगर प्रबंधक एहतेशाम हुसैन ने बताया कि तीन कंप्यूटर सेट लगा कर जल्द ही कार्य आरंभ कर दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि नागरिक सुविधा के तहत जन्म-मृत्यु, आरटीआइ एवं टैक्स को ऑनलाइन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










