बिहार : 24 ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर : बिहार के मुंगेर से आज पुलिस ने एक हथियार तस्कर को अवैध 24 ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि जला के जमालपुर थाना अंतर्गत टैक्सी स्टैंड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर मो. मोनू को गिरफ्तार किया जो मुंगेर शहर के हजरतगंज मुहल्ला के गली […]
मुंगेर : बिहार के मुंगेर से आज पुलिस ने एक हथियार तस्कर को अवैध 24 ऑटोमेटिक पिस्तौल के साथ धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि जला के जमालपुर थाना अंतर्गत टैक्सी स्टैंड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर मो. मोनू को गिरफ्तार किया जो मुंगेर शहर के हजरतगंज मुहल्ला के गली नंबर दो का निवासी है.
उन्होंने बताया कि मोनू के पास से पिस्तौलों के अलावा एक एटीएम कार्ड और एक ड्राइविंग लाईसेंस भी बरामद किया गया है. वरुण ने बताया कि मोनू ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह पड़ाेसी राज्य पश्चिम बंगाल के मालदह जिले से पिस्तौल लाकर यहां सप्लाई करने का काम करता था.
उन्होंने बताया कि मोनू मालदह जिले में मो. महताब ने अवैध हथियार की फैक्टरी लगा रखी है और वह उसके लिए हथियार सप्लाई के कैरियर के तौर काम करता है. महताब मुंगेर जिला के मकसुदपुर का निवासी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




