नक्सल प्रभावित घटवारी में किसानों को दिया गया प्रशक्षिण
नक्सल प्रभावित घटवारी में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण प्रतिनिधि , धरहरा जिला कृषक समाज के तत्वावधान में धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित विरोजपुर एवं घटवारी गांव में गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी. जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के तौर तरीकों से अवगत कराया. ताकि […]
नक्सल प्रभावित घटवारी में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण प्रतिनिधि , धरहरा जिला कृषक समाज के तत्वावधान में धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित विरोजपुर एवं घटवारी गांव में गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी. जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती के तौर तरीकों से अवगत कराया. ताकि क्षेत्र के लोग नक्सल गतिविधि से नहीं बल्कि खेतीबारी से जुड़ कर समाज की मुख्यधारा में आ सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो भागों में बांटा गया. एक ओर जहां महिलाओं को फल-सब्जी संरक्षण के विषय में कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के प्रभारी समन्वयक रीता लाल ने विशेष जानकारी दी. वहीं उद्यान विशेषज्ञ मुकेश कुमार ने पहाड़ी क्षेत्रों में फल वृक्षों के चयन एवं सब्जी, खास कर प्याज की खेती के उन्नत तकनीक की जानकारी दी. कृषि अभियंत्रण विषय के विशेषज्ञ अशोक कुमार ने कृषि यंत्रों की महत्ता एवं उसके रख-रखाव की जानकारी दी. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के सेवानिवृत्त शस्य वैज्ञानिक डॉ कपिलदेव यादव ने अबतक के अपनाये गये वैज्ञानिक खेती और उसके कुप्रभाव व फायदा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपने चिंतन एवं फसल चक्र में बदलाव लाने की आवश्यकता है. किसानों को सर्वप्रथम किसानों का आत्मनिर्भर होने के लिए प्रदूषण मुक्त खेती यानी जैविक खेती को अपनाने की आवश्यकता है. जैविक खेती का आधार गोपालन है. मौके पर धरनीधर राय, सिंहेश्वर यादव ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










