नो इंट्री की व्यवस्था नहीं होने से लगता है जाम
नो इंट्री की व्यवस्था नहीं होने से लगता है जाम फोटो:-4 से 4 ई (प्रतिक्रिया व्यक्त करते लोग)जमुई . शहर में नो इंट्री की व्यवस्था नहीं होने के कारण आये दिन लगने वाले जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.बाजार क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश कर जाने से […]
नो इंट्री की व्यवस्था नहीं होने से लगता है जाम फोटो:-4 से 4 ई (प्रतिक्रिया व्यक्त करते लोग)जमुई . शहर में नो इंट्री की व्यवस्था नहीं होने के कारण आये दिन लगने वाले जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.बाजार क्षेत्र में बड़े वाहनों के प्रवेश कर जाने से जाम लग जाता है और लोग जाम की वजह से अक्सर जूझते नजर आते हैं. जाम के कारण खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानियों से दो चार होना पड़ता है.लोगों की मानें तो शहरी क्षेत्र में सुबह नौ बजे से रात्रि के नौ बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर हर हाल में रोक लगना चाहिए.व्यवसायी शत्रुघ्न भालोटिया व संजीव कुमार बताते हैं कि जाम की एक मुख्य वजह नो इंट्री व्यवस्था का लागू नहीं होना भी है.नो इंट्री व्यवस्था लागू नहीं होने के कारण बड़े वाहन बाजार क्षेत्र में किसी भी समय प्रवेश कर जाते हैं और सड़कें संकरी होने के कारण जाम लग जाता है.प्रोफेसर भवानी शंकर सहाय व व्यवसायी बंटी विश्वकर्मा अपनी प्रतिक्रिया में बताते हैं कि शहर के लोगों को जाम की इस भीषण समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए क्योंकि जाम के कारण लोग अपना सारा काम काज छोड़कर घंटों जूझते नजर आते हैं.कई बार तो बच्चों को विद्यालय जाने तथा अपना दैनिक कार्य निपटाने में भी विलंब हो जाता है.व्यवसायी सुशील सिंह व जितेन्द्र सिंह कहते हैं कि जमुई शहर की बढ़ती हुई आबादी के कारण बाजार क्षेत्र के सभी मार्गों पर जाम लगना आम बात हो गयी है और जाम लगने से रोक लगाने के लिए नो इंट्री सिस्टम लागू करना ही एक मात्र विकल्प है. प्रशासन को अबिलंब पर इस पर पहल करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










