मजदूर अपहरण मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मजदूर अपहरण मामले में एक गिरफ्तार झाझा. बीते दस सितंबर को थाना क्षेत्र के बगधासा विद्यालय भवन निमार्ण कार्य में कार्य कर रहे मजदूर अपहरण कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि पुलिस […]

विज्ञापन

मजदूर अपहरण मामले में एक गिरफ्तार झाझा. बीते दस सितंबर को थाना क्षेत्र के बगधासा विद्यालय भवन निमार्ण कार्य में कार्य कर रहे मजदूर अपहरण कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि उक्त कांड में संलिप्त फरार प्रमोद यादव अपना गांव बेला आया हुआ है. तभी पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष श्री राय ने बताया कि विद्यालय निर्माण में लगे मजदूरों का अपहरण काली यादव गिरोह द्वारा लेवी की मांग को लेकर किया था.हालांकि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा किये गये त्वरित कार्रवाई में अपहरणकर्ताओं ने सभी मजदूरों को छोड़ कर जंगल का लाभ उठा कर भाग गया था. पुलिस उक्त मामले में उस कांड का सरगना काली यादव समेत कई सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रमोद यादव, काली यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य था और काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसे पुलिस ने बीते बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ छापेमारी में पुलिस पदाधिकारी दुबे देवगुरु,मजहर मकबूल, नीरज ठाकुर समेत कई पुलिस बल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन