पुलिस को चकमा देकर गिरफ्तार चोर फरार
असरगंज : बाजार स्थित टीवीएस शो रूम में चोरी करते गिरफ्तार किया गया चोर पुलिस को चकमा देकर बुधवार को फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए असरगंज पुलिस हाथ-पैर मार रही है. विदित हो कि टीवीएस शो रूम के गल्ला से रुपये लेकर भाग रहे चोर को मंगलवार की शाम लोगों ने पकड़ लिया […]
असरगंज : बाजार स्थित टीवीएस शो रूम में चोरी करते गिरफ्तार किया गया चोर पुलिस को चकमा देकर बुधवार को फरार हो गया. जिसकी गिरफ्तारी के लिए असरगंज पुलिस हाथ-पैर मार रही है. विदित हो कि टीवीएस शो रूम के गल्ला से रुपये लेकर भाग रहे चोर को मंगलवार की शाम लोगों ने पकड़ लिया था और शो रूम के संचालक ब्रजेश कुमार ने असरगंज थाना के हवाले कर दिया. उसी के बयान पर प्राथमिकी भी दर्ज की गयी.
पकड़ा गया चोर बेलहर थाना के ताराडांट गांव का रहने वाला निरंजन यादव है. रात भर पुलिस ने उसे हाजत में रखा. बुधवार की सुबह उसे शौच के लिए ले जाया जा रहा था तभी पुलिस को चकमा देकर घने कुहासे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










