स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया पीड़ितों का किया इलाज

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया पीड़ितों का किया इलाज फोटो : 14(टीम में शामिल चिकित्सक के साथ ग्रामीण) जमुई . स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार के निर्देश पर सिकंदरा प्रखंड के धनिमातरी गांव में मलेरिया से पीडि़त लोगों का इलाज किया. इस बाबत जानकरी देते हुए डीभीबीओ […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मलेरिया पीड़ितों का किया इलाज फोटो : 14(टीम में शामिल चिकित्सक के साथ ग्रामीण) जमुई . स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सिविल सर्जन डाॅ अजीत कुमार के निर्देश पर सिकंदरा प्रखंड के धनिमातरी गांव में मलेरिया से पीडि़त लोगों का इलाज किया. इस बाबत जानकरी देते हुए डीभीबीओ डाॅ बीएन प्रसाद ने बताया कि धनिमातरी में बुखार से पीडि़त 27 लोगों की जांच चिकित्सकों द्वारा की गयी. जिसमें से 6 लोग मलेरिया से पीड़ित पाये गये और इनसबों को मलेरिया से बचाव हेतु कई आवश्यक सलाह दिये गये और आवश्यक दवा भी दी गयी. उन्होंने बताया कि मच्छरदानी का प्रयोग नियमित रूप से सोते समय प्रयोग करना चाहिए. अपने घर के आसपास गंदा पानी या गंदगी को जमा नहीं होने देना चाहिए. इस दौरान लक्ष्मण राय की दो वर्ष की बच्ची निशा कुमारी गंभीर रूप से बिमार पायी गयी. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. इस अवसर पर दर्जनों चिकित्सक व चिकित्सा कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन