प्रमोद बने फिर राजद के जिलाध्यक्ष
प्रमोद बने फिर राजद के जिलाध्यक्ष फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि : मुंगेर ————-राजद जिलाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को शहर के शिक्षक संघ नीलम चौक के सभागार में चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें पुन: प्रमोद यादव मुंगेर जिला राजद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. उपस्थित समर्थकों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं […]
प्रमोद बने फिर राजद के जिलाध्यक्ष फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : प्रतिनिधि : मुंगेर ————-राजद जिलाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को शहर के शिक्षक संघ नीलम चौक के सभागार में चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें पुन: प्रमोद यादव मुंगेर जिला राजद अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए. उपस्थित समर्थकों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं अबीर लगा कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. जिला चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक फनींद्र चौधरी की अध्यक्षता में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ हुई. जिले के निर्वाचित सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला डेलिगेट ने एक स्वर से जिला अध्यक्ष पद पर प्रमोद यादव के नाम का प्रस्ताव दिया. वहां उपस्थित तमाम पदाधिकारी ने अपना समर्थन किया. जिला चुनाव पर्यवेक्षक फनींद्र चौधरी, सह पर्यवेक्षक उर्मिला ठाकुर ने संयुक्त रूप से जिलाध्यक्ष पद पर प्रमोद यादव को निर्वाचित होने की घोषणा की. उन्होंने जीत का प्रमाण पत्र प्रमोद यादव को सौंपा. पुन: जिलाध्यक्ष चुने जाने पर प्रमोद यादव ने कहा कि यह उनकी नहीं बल्कि राजद के हर कार्यकर्ता की जीत है. लालू प्रसाद यादव एवं पूर्वांचल के नेता सांसद जयप्रकाश नारायण यादव के आदर्श एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. दल के दिशा निर्देश पर काम किया जायेगा. मौके पर प्रो. शब्बीर हसन, नरेश सिंह यादव, युगल किशोर राय, कन्हैया सिंह, पंकज यादव, अरविंद चौरसिया, मंटू शर्मा, दिनेश कुमार यादव, सुनील राय, परवेज चांद, प्रेम कुमार यादव, मंटू यादव सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










