कौशल विकास के तहत दिया गया कृषि आधारित प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

कौशल विकास के तहत दिया गया कृषि आधारित प्रशिक्षण फोटो संख्या : 5 फोटो कैप्सन : प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी प्रतिनिधि, तारापुर ————–सामाजिक कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सोमवार को कृषि पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण की […]

विज्ञापन

कौशल विकास के तहत दिया गया कृषि आधारित प्रशिक्षण फोटो संख्या : 5 फोटो कैप्सन : प्रशिक्षण में उपस्थित प्रशिक्षणार्थी प्रतिनिधि, तारापुर ————–सामाजिक कल्याण एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सोमवार को कृषि पर आधारित प्रशिक्षण दिया गया. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक सिद्धांत राज ने की. जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्र की जिला समन्वयक नंदिता भट्टाचार्या, आरएसएस प्रचारक चंद्रशेखर कुमार विष्णु, प्रधानाचार्य शिव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रखंड समन्वयक सिद्धांत राज ने कहा कि यह प्रशिक्षण 28 दिसंबर से आगामी 27 फरवरी 2016 तक चलेगा. नंदिता भट्टाचार्या ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इस प्रकार का प्रशिक्षण सभी वर्गों को नि:शुल्क दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा. जिसका उपयोग कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में कर सकते हैं. इसके तहत पशुपालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन सहित विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है. मौके पर निदेशक अमित कुमार, रीतेश कुमार, अभिनंद आनंद, रविशंकर चौधरी सहित दर्जनों प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन