क्रिकेट टूर्नामेंट में दलहट्टा ने सुभाषनगर को किया पराजित
क्रिकेट टूर्नामेंट में दलहट्टा ने सुभाषनगर को किया पराजित प्रतिनिधि, मुंगेर मां चंडिका टूर्नामेंट में रविवार का मैच केसीसी सुभाषनगर एवं दलहट्टा के बीच हुआ. जिसमें दलहट्टा की टीम विजयी रही. मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेवपुर ओपी के एएसआइ अरविंद पासवान मौजूद थे. मैच की अगुआई एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष यतींद्र नाथ भवानी ने कर […]
क्रिकेट टूर्नामेंट में दलहट्टा ने सुभाषनगर को किया पराजित प्रतिनिधि, मुंगेर मां चंडिका टूर्नामेंट में रविवार का मैच केसीसी सुभाषनगर एवं दलहट्टा के बीच हुआ. जिसमें दलहट्टा की टीम विजयी रही. मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेवपुर ओपी के एएसआइ अरविंद पासवान मौजूद थे. मैच की अगुआई एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष यतींद्र नाथ भवानी ने कर रहे थे. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केसीसी सुभाषनगर की टीम 14 ओवर में 145 रन पर ऑल आउट हो गयी. जिसमें चंदन ने 5 छक्का व 2 चौके की मदद से 25 बॉल पर 45 रन व छोटू ने 3 छक्का व 2 चौका की मदद से 32 रनों की बेहतरीन पारी खेली. विपक्षी टीम दलहट्टी की ओर से गुड्डु ने सर्वाधिक 3 विकेट लिये और कुणाल ने 12 रन देकर 2 विकेट झटके. जवाब में उतरी दलट्टा की टीम 15 वें ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया और मैच जीत लिया. जिसमें रीतेश ने 4 छक्का व 3 चौका की मदद से 45 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं सुमन कुमार ने 12 बॉल पर 31 रन बनाये. बेहतरीन खेल के लिए सुमन को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया. निर्णायक की भूमिका पिंटू एवं भज्जी निभा रहे थे. मैच को सफल बनाने में आयोजक धर्मेंद्र कुमार उर्फ पारो, अतुल, विशाल गांधी सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










