पर्यावरण के साथ मानवीय खिलबाड़ बन रही घातक
मुंगेर : पूरबसराय स्थित दिलीप महल में सोमवार को ग्लोबल क्लाइमेट चेंज विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता लामा नारायण सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रुप में विधायक विजय कुमार विजय, विशिष्ट अतिथि के रुप में एसपी वरुण कुमार सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ निधि मौजूद थे. पर्यावरण विद् किशोर जायसवाल […]
मुंगेर : पूरबसराय स्थित दिलीप महल में सोमवार को ग्लोबल क्लाइमेट चेंज विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. उसकी अध्यक्षता लामा नारायण सिंह ने की. मुख्य अतिथि के रुप में विधायक विजय कुमार विजय, विशिष्ट अतिथि के रुप में एसपी वरुण कुमार सिन्हा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सौरभ निधि मौजूद थे.
पर्यावरण विद् किशोर जायसवाल ने विषय प्रवेश कराया. उन्होंने पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभाव और इससे पृथ्वी और पृथ्वी पर रहने वाले मानव व पशु-पक्षी पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में बताया. विधायक ने कहा कि आज पर्यावरण सुरक्षा हमारी जिम्मेवारी बन गयी है. ग्लोबल वार्मिंग के कारण पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ा है. आज हम पॉलीथीन का प्रयोग कर रहे हैं.
लेकिन कागज के ठोंगे से बढ़कर वह नहीं है. पर्यावरण को बचाने के लिए हमे पॉलीथीन का बहिष्कार करना चाहिए. एसपी वरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन खुद मानव है. जबकि उन्हें पता है कि पर्यावरण अगर दूषित होगा तो उनका जीवन खतरे में पड़ जायेगा. आज हर जगह पर्यावरण सुरक्षा की बात हो रही है. लेकिन हमें बात नहीं बल्कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए आगे आकर कार्य करना होगा. इसके लिए सबसे पहले हम वृक्ष लगाने एवं वृक्ष की रक्षा का संकल्प ले.
सौरभ निधि ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की मार से पूरा विश्व परेशान हो उठा है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. बाढ़, सुनामी, भूकंप एवं अन्य आपदा ने हमे काफी नुकसान पहुंचाया. लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. पर्यावरण सुरक्षा पर बोलने की नहीं बल्कि उसके लिए कुछ करने की जरूरत है. जेटी फॉउंडेशन के अध्यक्ष मो तारिक अनवर, डॉ बीजी बोस, डॉ मंजू सिन्हा, प्रो शब्बीर हसन, पियूष ठाकुर, हरवीत सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










