अवैध शराब व अड्डेबाजी बंद करने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद
अवैध शराब व अड्डेबाजी बंद करने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : थाना का घेराव करते ग्रामीण प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के गाजीपुर पंचायत के धोबई पोखर पर अवैध शराब निर्माण सह विक्रेता एवं शराबियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धोबिया पोखर के ग्रामीणों ने रविवार की रात तारापुर […]
अवैध शराब व अड्डेबाजी बंद करने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद फोटो संख्या : 4फोटो कैप्सन : थाना का घेराव करते ग्रामीण प्रतिनिधि, तारापुर तारापुर प्रखंड के गाजीपुर पंचायत के धोबई पोखर पर अवैध शराब निर्माण सह विक्रेता एवं शराबियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धोबिया पोखर के ग्रामीणों ने रविवार की रात तारापुर थाना का घेराव किया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अवैध शराब निर्माण की भट्ठी एवं इसमें जुड़े लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. तब जाकर मामला शांत हुआ. क्रांति देवी, सीता देवी, बंगाली देवी, सुधीर सिंह, गोरेलाल मंडल, शंभु कसेरा, सिकंदर चौधरी, गतिया देवी सहित दर्जनों महिला-पुरुषों ने सोमवार को तारापुर थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष को शराबियों के तांडव से मुक्त कराने की बात कही. उनलोगों का कहना था कि धोबिया पोखर पर कई लोग अवैध शराब का निर्माण करते हैं और वहां बैठा कर शराब पिलाते हैं. जिसके कारण स्थानीय महिलाओं एवं आने-जाने वाले महिलाओं को देख कर शराबियों द्वारा फब्तियां कसा जाता है. सुबह से लेकर रात तक शराब बनाने एवं पिलाने का दौड़ चलते रहता है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अगर शराब विक्रेता एवं शराबियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो महिलाएं मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










