शहरी क्षेत्र के 60 बच्चों को मिलेगा इस वर्ष टेली कोर्स प्रशक्षिण

Updated:
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के 60 बच्चों को मिलेगा इस वर्ष टेली कोर्स प्रशिक्षण फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : स्क्रूटनी करते अधिकारी. प्रतिनिधि, जमालपुरनगर परिषद के विभिन्न वार्डों के कुल पांच दर्जन योग्य छात्र-छात्राओं को टेली कोर्स का प्रशिक्षण मिलेगा. यह प्रशिक्षण उन्हें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत इएंडटीपी योजना के तहत दिया जायेगा. […]

विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के 60 बच्चों को मिलेगा इस वर्ष टेली कोर्स प्रशिक्षण फोटो संख्या : 16 फोटो कैप्सन : स्क्रूटनी करते अधिकारी. प्रतिनिधि, जमालपुरनगर परिषद के विभिन्न वार्डों के कुल पांच दर्जन योग्य छात्र-छात्राओं को टेली कोर्स का प्रशिक्षण मिलेगा. यह प्रशिक्षण उन्हें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत इएंडटीपी योजना के तहत दिया जायेगा. इसके लिए पहले बैच के आवेदकों का स्क्रूटनी सोमवार को नगर परिषद के सभा कक्ष में संपन्न हुआ. कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल लाल ने आवेदकों का स्क्रूटनी करने के बाद इस बात की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि इम्पलॉयज थ्रू ट्रेनिंग स्किल्ड एंड प्लेसमेंट (इएंडटीपी) योजना के तहत चालू वित्त वर्ष के पहले बैच के लिए कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए हैं. यह योजना मात्र नगर परिषद क्षेत्र के लिए है. जिसके चयनित आवेदकों को जमालपुर के खलासी मुहल्ला स्थित एक प्रशिक्षण केंद्र में टेली कोर्स का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जायेगा. एनयूएलएम के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण की अवधि कुल 5 सौ घंटे की होगी. आवेदक के लिए अनिवार्य है कि वह मैट्रिक पास हो तथा बीपीएल परिवार का सदस्य हो. प्रशिक्षण की समाप्ति के बाद उन्हें प्रमाण पत्र के साथ ही प्लेसमेंट की सुविधा प्राप्त होगी. 70 प्रतिशत प्रशिणार्थी को प्रशिक्षक एजेंसी जॉब उपलब्ध करायेगा जबकि बाकी को एनयूएलएम यह सुविधा प्रदान करेगी. मौके पर एनयूएलएम के शशि कांत, नप के रणजीत कुमार तथा पवन कुमार सहित कई आवेदक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन