उद्घाटन मैच में खड़िया ने लक्ष्मीपुर को सात विकेट से किया पराजित

Updated:
विज्ञापन

उद्घाटन मैच में खड़िया ने लक्ष्मीपुर को सात विकेट से किया पराजित फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी गांव में टीसीसी बागेश्वरी के तत्वावधान में जय मां दुर्गा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन केसीसी खडि़या बनाम एलसीसी लक्ष्मीपुर के बीच खेला गया. जिसमें खडि़या […]

विज्ञापन

उद्घाटन मैच में खड़िया ने लक्ष्मीपुर को सात विकेट से किया पराजित फोटो संख्या : 9 फोटो कैप्सन : विजयी टीम प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी गांव में टीसीसी बागेश्वरी के तत्वावधान में जय मां दुर्गा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन केसीसी खडि़या बनाम एलसीसी लक्ष्मीपुर के बीच खेला गया. जिसमें खडि़या सात विकेट से विजयी रहा. मैच का उद्घाटन शामपुर एसटीएफ प्रभारी नीरज कुमार एवं बिंदेश्वर राय ने संयुक्त रूप से किया. टॉस खडि़या ने जीता और लक्ष्मीपुर को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. बल्लेबाजी करने उतरी लक्ष्मीपुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रनों का लक्ष्य खडि़या के समक्ष रखा. टीम की ओर से संतोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर 10 छक्के व एक छक्के की मदद से 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं कुंदन ने 5 छक्के व 3 चौके की मदद से 48 रनों की पारी खेली. खडि़या की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिक्की व बासु ने 3-3 विकेट चटके. जवाब में उतरी खडि़या की टीम 14 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया. जिसमें मनीष ने 4 छक्के व 2 चौके की मदद से 38, अविनाश ने 2 छक्के व 3 चौके की मदद से 36 एवं प्रवीण ने 28, बिक्की ने 23 रनों की पारी खेली. बेहतरीन खेल के लिए संतोष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर की भूमिका सुधीर व अनुज निभा रहे थे. जबकि आंखों देखा हाल नपिलदेव व ब्रजेश सुना रहे थे. मौके पर अध्यक्ष अरविंद सिंह, सचिन मगनदेव प्रसाद, दिनेश कुमार, गौतम, अमरजीत, विनोद, भगत किशोर सहित दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन