ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतियोगिता का आयोजन लगभग 5 सौ प्रतिभागी हुए शामिलफोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : प्रतियोगिता में शामिल बच्चे. प्रतिनिधि, जमालपुर ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका में रविवार को द्वितीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा तीन से कक्षा बारह तक के लगभग पांच सौ प्रतिभागियों […]

विज्ञापन

ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतियोगिता का आयोजन लगभग 5 सौ प्रतिभागी हुए शामिलफोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : प्रतियोगिता में शामिल बच्चे. प्रतिनिधि, जमालपुर ज्योति युगल सरस्वती शिशु मंदिर फुलका में रविवार को द्वितीय ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा तीन से कक्षा बारह तक के लगभग पांच सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. विद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 02 जनवरी को सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा. विद्यालय के मंत्री अनिल कुमार यादव, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार तथा अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड पार्षद हृदय नारायण पासवान ने बताया कि प्रतियोगिता में जमालपुर के साथ ही मुंगेर, सफियाबाद, धरहरा, इंदरुख, नयागांव, केशवपुर एवं आदमपुर के विभिन्न सरस्वती शिशु/विद्या मंदिरों एवं प्राइवेट कोचिंग सेंटरों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की उपस्थिति को देखते हुए विद्यालय के साथ ही उच्च विद्यालय फुलका, मध्य विद्यालय फुलका तथा बालिका उच्च विद्यालय में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. प्रतिभागियों को पांच श्रेणी में बांटा गया था. पहले श्रेणी में कक्षा तीन, चार, दूसरे में कक्षा पांच व छह, तीसरे श्रेणी में कक्षा सात व आठ, चौथे श्रेणी में कक्षा नौ व दस तथा पांचवें श्रेणी में कक्षा प्लस टू व उससे ऊपरी कक्षाओं के स्कूली छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था. प्रत्येक श्रेणी में सौ प्रश्न थे जबकि परीक्षा की अवधि 90 मिनट की थी. सभी प्रश्न वैकल्पिक थे तथा तीन गलत उत्तर पर एक सही प्रश्न के अंक घटाने का प्रावधान था. केंद्राधीक्षक की भूमिका में सुनील कुमार यादव, कन्हैया तांती, जोगेंद्र यादव, एवं राजेंद्र यादव थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल प्रमुख धनंजय शर्मा, उप प्रमुख जयंत कुमार, कृष्णानंद, महेश सिंह यादव, हेमंत कुमार, हिमांशु सहित स्थानीय ग्रामीण व बुद्धिजीवियों का सक्रिय योगदान रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन