21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजद का नगर व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव संपन्न

राजद का नगर व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव संपन्न फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : स्वागत करते कार्यकर्ता. प्रभात खबर टोली, मुंगेर जिले मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न कराया गया. मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से […]

राजद का नगर व प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव संपन्न फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : स्वागत करते कार्यकर्ता. प्रभात खबर टोली, मुंगेर जिले मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के नेतृत्व में संपन्न कराया गया. मौके पर पार्टी कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे. राजद कार्यालय में रविवार को राजद नगर अध्यक्ष पद के लिए सांगठनिक चुनाव संपन्न हुआ. जिसके लिए दो उम्मीदवार दिनेश कुमार यादव एवं अरुण कुमार रंजन ने अपना नामांकन कराया. लेकिन नाम वापसी के निर्धारित समय के अंदर अरुण कुमार रंजन ने अपना नाम वापस लिया और दिनेश कुमार का समर्थन किया. जिसके बाद निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार यादव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने दिनेश कुमार यादव को नगर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया. उनके नगर अध्यक्ष बनने पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना उनका स्वागत किया और मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. मौके पर प्रमोद यादव, गोरेलाल सिंह, शिशिर कुमार लालू, सुशांत कुमार रंजन, आदर्श कुमार राजा, जफर अहमद, अरविंद यादव सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड में राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सामुदायिक भवन सीतारामपुर नजीरा में कराया गया. जिसमें डॉ देवकीनंदन सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. वे इस पद पर लगातार छठी बार चुने गये. प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव ने कहा कि डॉ देवकीनंदन के प्रखंड अध्यक्ष बनने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी. मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक बबीता भारती, राजद युवा जिला उपाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, अक्षयलाल पासवान, बलदेव मंडल, कौशल किशोर सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे. टेटियाबंबर प्रतिनिधि के अनुसार टेटियाबंबर प्रखंड में राजद का संगठनात्मक चुनाव देवघरा में हुआ. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरविंद चौरसिया की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष के लिए नोनाजी पंचायत के मुखिया सह राजद नेता गणेश यादव ने मुरारी मोहन मुकुंद के नाम का प्रस्ताव दिया. जिसका समर्थन सभी सदस्यों ने किया और निर्वाची पदाधिकारी ने मुरारी मोहन मुकुंद को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता विनोद कुमार सिंह, परमानंद यादव, गणेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत किया. धरहरा प्रतिनिधि के अनुसार आदर्श बालिका उच्च विद्यालय धरहरा के प्रांगण में रविवा को राजद प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया. सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष रामबालक यादव को छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो सम्मान दिया उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा. मौके पर राजद अल्पसंख्यक प्रखंड मो. सागीर, हिमांशु कुमार निराला, प्रभु यादव, गंगा यादव, शिवन यादव, नीरज कुमार मुख्य मौजूद थे. जमालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जमालपुर के व्हाइट होटल में राजद नगर अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें पुन: मंटू यादव नगर अध्यक्ष चुने गये. निर्वाची पदाधिकारी भवानंद कुशवाहा एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने मंटू यादव को प्रमाण पत्र सौंपा. ————————-बॉक्स———————–असंवैधानिक तरीके से हुआ चुनाव मुंगेर : राजद के मुंगेर एवं जमालपुर के नगर अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव का राजद के कई नेताओं ने असंवैधानिक तरीके से हुआ चुनाव बता रहा है. पूर्व मुंगेर नगर अध्यक्ष सुनील राय ने एक बयान जारी कर कहा कि नगर अध्यक्ष का चुनाव अवैध एवं असंवैधानिक तरीके से हुआ है. पार्टी के दिशा निर्देशों को ताख पर रख दिया गया. जबकि प्रदेश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तनवीन हसन एवं जिला निर्वाची पदाधिकारी फनेंद्र चौधरी से जब इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुंगेर व बेगूसराय के चुनाव की अधिसूचना बाद में जारी की जायेगी. बावजूद इसके चुनाव कराने का भ्रम फैला कर पार्टी को नुकसान कराया जा रहा है. इधर जमालपुर नगर के राजद नेता मनोज मंडल, मुक्तार अहमद, प्रदीप विश्वकर्मा, मुकेश तांती ने एक बयान जारी कर मंटू यादव को पुन: नगर अध्यक्ष चुने जाने पर आपत्ति जतायी है. नेताओं ने चुनाव को पार्टी के सिद्धांत पर कराने की मांग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें