ट्रायल इंजन देखने को उमड़ी लोगों की भीड़
ट्रायल इंजन देखने को उमड़ी लोगों की भीड़ फोटो संख्या : 1,3,4 फोटो कैप्सन : ट्रायल इंजन, सुरक्षा में तैनात जवान एवं उमड़ी लोगों की भीड़. प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर गंगा रेल पुल पर पहली बार ट्रायल इंजन दौड़ने के साथ ही मुंगेर वासियों का चिर परिचित मांग पूरी होते दिख रही है. अधिकारियों ने जब […]
ट्रायल इंजन देखने को उमड़ी लोगों की भीड़ फोटो संख्या : 1,3,4 फोटो कैप्सन : ट्रायल इंजन, सुरक्षा में तैनात जवान एवं उमड़ी लोगों की भीड़. प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर गंगा रेल पुल पर पहली बार ट्रायल इंजन दौड़ने के साथ ही मुंगेर वासियों का चिर परिचित मांग पूरी होते दिख रही है. अधिकारियों ने जब कहा कि दो माह के अंदर इस मार्ग में रेल सेवा बहाल कर दी जायेगी तो मुंगेर के लोग फूले नहीं समा रहे थे. मंत्रोच्चार के बीच पुल पर दौड़ी ट्रेन जमालपुर से चल कर ट्रायल इंजन 3 नंबर गुमटी पहुंचा. जहां इंजन का पुरोहित कृष्ण कुमार झा एवं पवन कुमार झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रेलवे अधिकारियों को पूजा पाठ कराया और फूल माला व नारियल फोड़ा गया. ट्रेन पुल पर चढ़ने के लिए जैसे ही भोपू की आवाज दी वैसे ही भीड़ से विश्वकर्मा भगवान की जय के जयकारे लगने लगे और कुछ देर के लिए वातावरण गूंजित होता रहा. इंजन को देखने के लिए उमड़ी भीड़ ट्रायल इंजन देखने के लिए दूरदराज से बुजुर्ग एवं युवाओं की भीड़ 3 नंबर गुमटी पर उमड़ पड़ी. इसके साथ ही पुल के नीचे सड़क पर भी लोगों ने अपने वाहन को रोक-रोक कर इंजन को देखने लगे. पूरबसराय, 3 नंबर गुमटी, 2 नंबर गुमटी, 1 नंबर गुमटी एवं लाल दरवाजा में सैकड़ों लोगों की भीड़ इंजन को देखने के लिए उमड़ पड़ी. इतना ही नहीं चलती इंजन का लोगों ने छत पर से भी वीडियो रिकॉर्डिंग व फोटोग्राफी करते देखे गये. इंजन पर सवार थे अधिकारी 3 नंबर गुमटी पर इंजन के पहुंचते ही गंगा रेल पुल के मुख्य अभियंता एके दूबे, हाजीपुर के उपमहाप्रबंधक सुबोध कुमार, उपमुख्य अभियंता आशुतोष कुमार मिश्रा, अभियंता निर्भय कुमार मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार, कनीय अभियंता रमण कुमार इंजन पर सवार हुए और गंगा पुल होते हुए उस पार पहुंचे.इंजन पर चढ़ने की लगी रही होड़ इंजन के 3 नंबर गुमटी एवं लाल दरवाजा पहुंचते ही लोगों के इंजन पर चढ़ने की होड़ लगी रही. 3 नंबर गुमटी पर तैनात पुलिस बलों ने कुछ युवाओं को इंजन पर से उतारा तो कुछ ने अपने को रेल कर्मचारी बता कर ट्रायल इंजन का आनंद लिया. इसके बावजूद चलती ट्रायल इंजन पर कार्यरत मजदूरों ने भी चढ़ कर लुप्त उठाया. इस दौरान कई वरीय अधिकारियों ने लोगों को नहीं चढ़ने की भी नसीहत दी लेकिन लोग नहीं माने. खूब हुई सेल्फी व फोटोग्राफी ट्रायल इंजन का फोटो लेने के लिए अधिकांश लोगों ने अपने-अपने मोबाइल का सहारा लिया. जहां कई लोगों ने सेल्फी, फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान धक्कम-मुक्की का भी दौड़ चला. जिसके कारण कई लोग गिरते-गिरते भी बचे. सुरक्षा में तैनात थे 35 जवान ट्रायल इंजन चलाने को लेकर रविवार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से 5 नंबर गुमटी, पूरबसराय से लेकर 3 नंबर गुमटी तक दंडाधिकारी के नेतृत्व में लगभग 35 पुलिस बल को तैनात किया गया था. जिसमें महिला एवं पुरुष जवान शामिल थे. —————————–कहते हैं लोग —————————–फोटो नाम के साथ —————-जल्द से जल्द पुल पर चले ट्रेन फोटो : अनय कुमार मुंगेर : दलहट्टा निवासी अनय कुमार ने कहा कि आज ट्रायल इंजन चलने से उम्मीद जगी है कि जल्द ही ट्रेनों का परिचालन आरंभ होगा. सरकार को चाहिए कि जितना जल्दी हो उतना जल्द गंगा रेल पुल पर ट्रेन दौड़ाया जाय. ताकि मुंगेर वासियों के वर्षों की आस पूरी हो. ————वर्षों की उम्मीद हुई पूरी फोटो : धीरज कुमार मुंगेर : लाल दरवाजा दलहट्टा निवासी धीरज कुमार ने कहा कि ट्रायल इंजन चलने से लगा कि वर्षों की उम्मीद अब जल्द ही पूरी हो जायेगी. आजादी के बाद पहली बार मुंगेर में अच्छा काम होने जा रहा है. इससे मुंगेरवासियों में काफी खुशी है. ————-लोगों में जगी नयी उम्मीद फोटो : राकेश मिश्रा मुंगेर : वासुदेवपुर निवासी राकेश मिश्रा ने कहा कि देर से आया लेकिन दुरुस्त आया. मुंगेर तो टापू बन गया है. लेकिन गंगा पुल पर ट्रेन परिचालन से अब मुंगेर वासियों में नई उम्मीद जगी है. सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग को भी चालू करे. ——————-रोजगार व शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा फोटो : गोविंदा कुमार मुंगेर : शहर के बसगढ़ा निवासी गोविंद कुमार ने कहा कि गंगा पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाय जो मुंगेर के लिए गौरव की बात होगी. गंगा पुल पर ट्रेन परिचालन में मुंगेर में रोजगार के साथ ही शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा. वर्षों की मांग आज पूरी होती दिख रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










