साक्षरता केंद्र का नियमित अनुश्रवण जरूरी
साक्षरता केंद्र का नियमित अनुश्रवण जरूरी फोटो संख्या : 10 फोटो कैप्सन : जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक प्रतिनिधि, मुंगेर जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में शनिवार को साक्षर भारत कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता जयंती कुमारी ने की. उन्होंने साक्षर भारत कार्यक्रम, महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा […]
साक्षरता केंद्र का नियमित अनुश्रवण जरूरी फोटो संख्या : 10 फोटो कैप्सन : जिला लोक शिक्षा समिति की बैठक प्रतिनिधि, मुंगेर जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में शनिवार को साक्षर भारत कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी साक्षरता जयंती कुमारी ने की. उन्होंने साक्षर भारत कार्यक्रम, महादलित अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत संचालित साक्षरता केंद्र का नियमित रुप से अनुश्रवण किया जाय. साथ ही केंद्र की वस्तुस्थिति सहित प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध कराया जाय. महादलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजनान्तर्गत संचालित साक्षरता केंद्रों पर नामांकित एवं पूर्व में साक्षर प्राप्त महिलाओं की संख्या विहित प्रपत्र में भर कर 30 दिसंबर तक उपलब्ध करा दिया जाय. कार्यक्रम समन्वयक देवानंद यादव ने कहा कि पंचायत लोक शिक्षा केंद्र एवं पीटी द्वारा संचालित साक्षरता केंद्र, टोला सेवक, शिक्षा स्वयं सेवक द्वारा संचालित साक्षरता केंद्र पर नामांकित शिशिक्षुओं की उपस्थिति को बढ़ाया जाय. इसके लिए टोला एवं केंद्र स्तर पर बैठक करे. साथ ही गोद लिये गये साक्षरता केंद्र अनंतर्गत पूर्ण साक्षर करने की कार्ययोजना तैयार कर कार्य को अंजाम दिया जाय. मौके पर एसआरजी वसीम उद्दीन, जिला कार्यक्रम समन्वयक वेदानंद पाठक, रघुवीर प्रसाद सिंह, प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक, केआरपी मुख्य रुप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










