फरियादियों ने आयुक्त से लगायी न्याय की गुहार
फरियादियों ने आयुक्त से लगायी न्याय की गुहार मुंगेर. प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा के छुट्टी पर चले जाने के कारण शनिवार को आयुक्त के जनता दरबार का आयोजन नहीं किया गया. किंतु इस बात की जानकारी नहीं होने के कारण दर्जनों फरियादी अपने- अपने फरियाद को लेकर संयुक्त भवन पहुंचे. जिनमें से आधे से अधिक […]
फरियादियों ने आयुक्त से लगायी न्याय की गुहार मुंगेर. प्रमंडलीय आयुक्त लियान कुंगा के छुट्टी पर चले जाने के कारण शनिवार को आयुक्त के जनता दरबार का आयोजन नहीं किया गया. किंतु इस बात की जानकारी नहीं होने के कारण दर्जनों फरियादी अपने- अपने फरियाद को लेकर संयुक्त भवन पहुंचे. जिनमें से आधे से अधिक लोग बैरंग वापस लौट गये. किंतु कुछ लोगों ने अपना आवेदन कार्यालय में जमा ्रकरा दिया. ताकि आयुक्त के लौटने के बाद वे इसे देख पायें. धरहरा प्रखंड के हुसैनपुर घटवारी कृषि साख सहयोग समिति के अध्यक्ष ललन कुमार राय ने शिकायत की है कि पूर्व अध्यक्ष व पूर्व प्रबंधक द्वारा उन्हें कार्य अभिलेख उपलब्ध नहीं करा रहा है. जिसके अभाव में पिछले आठ माह से पैक्स का कार्य बाधित है. वहीं बड़ी बाजार निवासी सावित्री देवी ने शिकायत किया है कि इसी साल 7 अगस्त को उन्होंने आयोजित शिविर में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था. जिसके बाद 2 दिसंबर को उन्हें बिजली का मीटर उपलब्ध कराया गया. किंतु 2000 रुपये नहीं देने पर बिजली मिस्त्री द्वारा उनके घर में अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










