हाइ मास्ट लाइट लगाने का मामला पुलिस ने सुलझाया

Updated:
विज्ञापन

हाइ मास्ट लाइट लगाने का मामला पुलिस ने सुलझाया फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : मामले को सुलझाती पुलिस. प्रतिनिधि, जमालपुर इस्ट कॉलोनी थाना के बड़ी अशिकपुर गरभूचक दु-पुलिया के निकट लगाये जाने वाले हाई मास्क लाइट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस्ट कॉलोनी थाना के अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटनास्थल […]

विज्ञापन

हाइ मास्ट लाइट लगाने का मामला पुलिस ने सुलझाया फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : मामले को सुलझाती पुलिस. प्रतिनिधि, जमालपुर इस्ट कॉलोनी थाना के बड़ी अशिकपुर गरभूचक दु-पुलिया के निकट लगाये जाने वाले हाई मास्क लाइट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस्ट कॉलोनी थाना के अवर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया.प्राप्त समाचार के अनुसार गरभूचक दु पुलिया के निकट हाई मास्क लाइट की स्थापना को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई थी. एक पक्ष के शिक्षक नंद किशोर प्रसाद द्वारा यह कह कर लाइट की स्थापना का विरोध किया जा रहा था कि जिस स्थान पर हाई मास्क लाइट की स्थापना की जा रही है, वह उनकी व्यक्तिगत जमीन है. इससे पहले भी उन्होंने अपनी जमीन के कुछ हिस्सों पर बिजली के ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए कुछ जमीन दे चुके हैं. दुबारा वे जमीन देने की स्थिति में नहीं हैं. उधर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा प्रस्तावित जमीन को सार्वजनिक बताया जा रहा था. इस पर थानाध्यक्ष द्वारा जमीन की मापी करायी गई. जमीन शिक्षक का व्यक्तिगत निकला. जिस पर थानाध्यक्ष की पहल पर दूसरे स्थान पर लाइट लगाने का सर्वमान्य हल निकाला जा सका. मौके पर महेंद्र तांती, शैलेंद्र यादव, विपिन गुप्ता, शंकर तांती सहित दर्जनों व्यक्ति उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन