207 जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल

Updated:
विज्ञापन

207 जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : कंबल वितरण करते लोग. प्रतिनिधि, जमालपुर बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में शनिवार को 10 वां कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें फुलका, छोटी गोविंदपुर, नयाटोला तथा फुलका गुमटी तथा आसपास के 207 निस्सहाय एवं गरीब निर्धनों को कंबल का […]

विज्ञापन

207 जरूरतमंदों के बीच बांटा गया कंबल फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : कंबल वितरण करते लोग. प्रतिनिधि, जमालपुर बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में शनिवार को 10 वां कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इसमें फुलका, छोटी गोविंदपुर, नयाटोला तथा फुलका गुमटी तथा आसपास के 207 निस्सहाय एवं गरीब निर्धनों को कंबल का नि:शुल्क वितरण किया गया. अध्यक्षता रवींद्र प्रसाद यादव ने की. कार्यक्रम की विशेषता रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने कंबल की व्यवस्था स्वयं ही की थी.कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा बेंगलोर के प्रो विनय कुमार यादव तथा विशिष्ट अतिथि मंजु यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के आयोजन से जहां जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड में राहत मिलती है वहीं परोपकार की भावना का प्रचार प्रसार होता है. इस मौके पर प्रो विनय को फुलका रत्न तथा ग्रामीण ब्रह्मदेव मंडल एवं सुबोध यादव को वृक्षारोपण पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया. संयोजन विद्यालय के सचिव संजय यादव ने किया था. कार्यक्रम के अंत में सार्वजनिक भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के करीब पांच सौ लोगों ने भाग लिया. मौके पर नीलेंद्र कुमार यादव, सुनिल विश्वकर्मा, महेश सिंह यादव, नरसिंह मंडल, अंबिका यादव, नंद किशोर यादव, अजीत कुमार, राजद नेता विनय कुमार यादव तथा राजेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन