प्रसव केंद्र में चिकत्सिकों की ड्यूटी ऑन फॉर कॉल
प्रसव केंद्र में चिकित्सकों की ड्यूटी ऑन फॉर कॉल एक साथ तीन महिला चिकित्सक छुट्टी पर, नर्स के भरोसे कराया जा रहा प्रसवफोटो संख्या : 5,6फोटो कैप्सन : प्रसव केंद्र एवं खाली पड़ी कुरसी प्रतिनिधि, मुंगेर सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में पांच चिकित्सकों को पदस्थापित किया गया है. किंतु विभागीय उदासीनता के कारण मरीजों […]
प्रसव केंद्र में चिकित्सकों की ड्यूटी ऑन फॉर कॉल एक साथ तीन महिला चिकित्सक छुट्टी पर, नर्स के भरोसे कराया जा रहा प्रसवफोटो संख्या : 5,6फोटो कैप्सन : प्रसव केंद्र एवं खाली पड़ी कुरसी प्रतिनिधि, मुंगेर सदर अस्पताल के प्रसव केंद्र में पांच चिकित्सकों को पदस्थापित किया गया है. किंतु विभागीय उदासीनता के कारण मरीजों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. लाभ तो तभी मिल सकता है जब ड्यूटी पर चिकित्सक तैनात हो. लेकिन यहां तो एक साथ तीन-तीन महिला चिकित्सकों छुट्टी दे दी गयी है. प्रसव केंद्र में ड्यूटी की जिम्मेवारी अब दो चिकित्सकों के कंधों पर है जो ऑन फोर कॉल चल रहे हैं. नतीजतन महिलाओं का प्रसव नर्स के भरोसे ही कराया जा रहा है. चिकित्सक की ड्यूटी ऑन फोर कॉलवर्तमान समय में प्रसव केंद्र में कुल पांच चिकित्सकों को पदस्थापित किया गया है. जिसमें तीन महिला चिकित्सक व दो पुरुष चिकित्सक हैं. किंतु 23 दिसंबर से सिर्फ दो पुरुष चिकित्सक के भरोसे ही प्रसव केंद्र की ड्यूटी हो रही है. बारी- बारी से दोनों चिकित्सकों कों 24-24 घंटे की ड्यूटी लगाया जा रहा है. जबकि नियमत: एक शिफ्ट में एक चिकित्सक आठ घंटे से अधिक ड्यूटी नहीं कर सकते हैं. किंतु यहां तो ड्यूटी नाम की रहती है, असल में दोनों ही चिकित्सकों को सिर्फ ऑन फॉर कॉल उपलब्ध रखा गया है. जबकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को दवा व इंजेक्सन के अलावे प्रसव का कार्य भी नर्सों को ही करना पड़ रहा है जो बिल्कुल जोखिम भरा काम है.खाली पड़ी है चिकित्सक की कुरसीशनिवार को प्रसव केंद्र में चिकित्सक की कुरसी खाली पड़ी हुई थी. इस संबंध में जब वहां पर मौजूद नर्स संगीता कुमारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तो डॉ शशि शेखर हैं, किंतु उनकी ड्यूटी 24 घंटे की है. इसलिए वे ऑन फोर कॉल हैं. जरूरत पड़ने पर उन्हें फोन कर बुलाया जाता है. यदि मरीज नॉर्मल रहता है तो उसे हमलोग खुद से संभाल लेते हैं.कहते हैं अस्पताल उपाधीक्षकअस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि तीनों ही महिला चिकित्सक को छुट्टी की विशेष आवश्यकता थी. जिसके कारण उन्हें छुट्टी देना पड़ा. वैसे दो पुरुष चिकित्सक भी बेहतर ढंग से अपनी ड्यूटी कर रहे हैं. किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










