क्रिसमस फेस्टिवल में हेब्रोन के बच्चों ने जीता लोगों का दिल
क्रिसमस फेस्टिवल में हेब्रोन के बच्चों ने जीता लोगों का दिल फोटो संख्या : 27,28फोटो कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस फेस्टिवल का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का […]
क्रिसमस फेस्टिवल में हेब्रोन के बच्चों ने जीता लोगों का दिल फोटो संख्या : 27,28फोटो कैप्सन : कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे प्रतिनिधि, हवेली खड़गपुर नगर के हेब्रोन मिशन स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस फेस्टिवल का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ विनय कुमार एवं खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ लालू प्रसाद भगत के प्रार्थना से हुए. विद्यालय के प्राचार्य पीसी प्रसाद के दिशा निर्देशन में एक्समस गीत बच्चों ने प्रस्तुत किया. जेबी के सिमन द्वारा क्रिसमस के संदेश दिया गया. राजेश्वनी एंड ग्रुप द्वारा तारे ये जमीं पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. जिसे लोगों ने खूब सराहा. नंबूड़ा-नंबूड़ा गीत पर नेहा व उसके साथियों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमा दिया. जिया सिन्हा और प्रतिभा द्वारा मेरे ख्वाबों में जो आये गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया. हास्य-व्यंग पर आधारित कॉमेडी क्लिनिक में आयुश और उसके साथियों ने बेहतरीन प्रस्तुति कर लोगों को खूब हंसाया. एमपी बिहारी स्कीट में विष्णु प्रभात, नेहा, आकांक्षा, बुलबुल, सैनी, अक्कू, गौतम, शशि रंजन, ने अपने शानदार नृत्य व प्रहसन कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दील जीत लिया. मौके पर डॉ बीडी सिंह, रेखा सिंह चौहान, दीपा केशरी, डॉ अशोक कुमार, राजीव कुशवाहा, राम मनोज चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










