पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकाला जुलूस
पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकाला जुलूस पैगंबर साहब ने दिया था शांति का संदेश फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जुलूस में शामिल मुसलिम धर्मावलंबी प्रतिनिधि, मुंगेर / तारापुर / खड़गपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को हुजूर मोहम्मद सलाल्लाह अलै हे वसल्लम के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां […]
पैगंबर मोहम्मद साहब की जयंती पर निकाला जुलूस पैगंबर साहब ने दिया था शांति का संदेश फोटो संख्या : 25फोटो कैप्सन : जुलूस में शामिल मुसलिम धर्मावलंबी प्रतिनिधि, मुंगेर / तारापुर / खड़गपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को हुजूर मोहम्मद सलाल्लाह अलै हे वसल्लम के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां मुंगेर में जलसा, तारापुर व खड़गपुर में सद्भाव जुलूस निकाला गया. मौके पर सैकड़ों मुसलिम धर्मावलंबी शामिल थे. परवाज ट्रस्ट के तत्वावधान में इकरा पब्लिक स्कूल में हजरत मोहम्मद साहब के जयंती पर जलसे का आयोजन किया गया. अध्यक्षता संरक्षक मो इरफान रजा ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ कुरआन की तिलावत से हुआ. जहां बच्चे इंसा इरफान और आसिया के नाथ जन्नत के फूल है वह चमन का गुला है पर लोग झूम उठे. इसके अलावा 110 बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें हजरत साहब के जीवन से जुड़ी सवाल पूछे गये. मौके पर मौलाना रागिब रहमानी, जामा मसजिद के इमाम शाही मुख्य रूप से मौजूद थे. वहीं मदरसा रशीदया दारूल कुरान बेलन बाजार में जलसा सीरत उल नवी (सल्लाहु अलैहे वस्लम) कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका संचालन मौलाना नजीब उल्लाह रहमानी ने किया. उन्होंने कहा कि हुजूर ए पाक ऐलान ए नवूवत व रेसालत से पहले भी एखलाक का बेहतरीन नमूना है. यही कारण है कि मक्का में सादिक और अमीन के नाम से जाने जाते हैं. मौके पर छात्रों ने सीरत उल नवी विषय पर भाषण दिये. वहीं इंडियन चिल्ड्रेन एकेडमी हजरतगंज में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ हाफिज मो. आलमगीर रहमानी ने तिलावत ए कुरआन से किया. वहीं खानकाह रहमानी के मुफ्ती मोइन कैसर कासमी ने कहा कि आज ही के दिन नवी इस दुनिया में आये थे और उन्होंने अमन और शांति के पैगाम आम किये थे. मौके पर हाफिज जिल्लु रहमानी, हाफिज जावेद अख्तर रहमानी मौजूद थे. तारापुर प्रतिनिधि के अनुसार हजरत मोहम्मद सलाल्लाह अलैहे वसल्लम के जन्मदिन के अवसर पर लखनपुर गांव के मुसलिम बासिंंदगान के नौजवानों द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया. जो लखनपुर होते हुए चरसा गोदाम, तारापुर-सुलतानगंज मुख्य पथ होते हुए हजरत हाजी हुसैन शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार शरीफ बिहमा पहुंचा. जुलूस में राजा ए मुस्तफा, मो. तबारक खां, मो. अंजुम आलम, मो. जावेद, मो. कल्लू सहित अन्य लोग शामिल थे. हवेली खड़गपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर नगर के शेखटोला स्थित मक्का जामा मसजिद से मुसलिम धर्मावलंबियों द्वारा भाइचारा एवं एकता के संदेश के साथ सद्भावना जुलूस निकाला. जुलूस नगर के मुख्य बाजार, एकर्ता पार्क, मानिक चौक होते हुए वापस शेख टोला पहुंची. इस बीच अंबेदकर चौक पर जुलूस एक सभा में परिवर्तित हो गयी. जिसमें मक्का जामा मसजिद के इमाम सैयद मो. रजा ने अपने तकरीर में कहा कि मुसलमानों का ताल्लुक आतंकवाद से नहीं है. मुसलिम हमेशा से अपने कौम के प्रति समर्पण रहा है. आतंकवाद कोई मजहब नहीं होता. मौके पर मो. नियाज उद्दीन, मो. इकरामुल हक, मो. तनवीर आलम, मो. मोबिन, मो. सोनू, मो. मोनिफ खां, मो. मुख्तार आलम सहित अनेक मुसलिम धर्मावलंबी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










