जिप की बैठक में मनरेगा का वार्षिक कार्ययोजना पारित
जिप की बैठक में मनरेगा का वार्षिक कार्ययोजना पारित फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी. प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर जिला परिषद की साधारण बैठक सोमवार को परिषद सभागार में हुई. उसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रंजु देवी ने की. बैठक में जहां अगले वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मनरेगा का वार्षिक कार्ययोजना पारित […]
जिप की बैठक में मनरेगा का वार्षिक कार्ययोजना पारित फोटो संख्या : 1फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित अधिकारी. प्रतिनिधि, मुंगेर मुंगेर जिला परिषद की साधारण बैठक सोमवार को परिषद सभागार में हुई. उसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्ष रंजु देवी ने की. बैठक में जहां अगले वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए मनरेगा का वार्षिक कार्ययोजना पारित किया गया. वहीं जिला परिषद के कर्मचारियों के छठे वेतन का लाभ व एसीपी जैसे मामलों को निष्पादित किया गया. बैठक में स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय, जिला परिषद उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त रामेश्वर पांडेय मुख्य रूप से मौजूद थे.बैठक में मनरेगा योजना के तहत जिले के सभी 101 पंचायत में लिये गये योजनाओं का वार्षिक कार्ययोजना पारित किया गया. इस मौके पर सदस्यों ने रोगी कल्याण समिति की बैठक में जिला परिषद के स्वास्थ्य समिति के सदस्य मीना देवी एवं अरविंद निषाद को नहीं बुलाये जाने पर रोष व्यक्त किया गया. जबकि जिप उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कृषि विभाग के कार्यों की आलोचना करते हुए कहा कि मुंगेर सदर प्रखंड के किसानों को फसल मुआवजा के रूप में असिंचित भूमि दिखा कर भुगतान किया गया. इस मामले में उन्होंने कृषि पदाधिकारियों के कार्य संस्कृति को कटघरे में खड़ा किया. मौके पर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मध्याह्न भोजन तथा शिक्षक नियुक्ति जैसे मामलों पर भी चर्चा हुई. बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ, एनइपी निदेशक अमजद अली, जिला शिक्षा पदाधिकारी केके शर्मा सहित जिप सदस्य मुख्य रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










