खेलकूद में संत जोसेफ स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

बच्चों ने अपना परचम लहराया तथा कई स्पर्धाओं में अव्वल स्थान हासिल किया. जमालपुर : मध्य विद्यालय बीएमपी दौलतपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्टस ” तरंग ” का आयोजन किया गया. इसमें संकुल के तहत विभिन्न मध्य विद्यालयों के कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रतियोगिता में […]

विज्ञापन
बच्चों ने अपना परचम लहराया तथा कई स्पर्धाओं में अव्वल स्थान हासिल किया.
जमालपुर : मध्य विद्यालय बीएमपी दौलतपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को बिहार सब जूनियर स्पोर्टस ” तरंग ” का आयोजन किया गया. इसमें संकुल के तहत विभिन्न मध्य विद्यालयों के कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए. प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ मध्य विद्यालय के बच्चों ने अपना परचम लहराया तथा कई स्पर्धाओं में अव्वल स्थान हासिल किया. मध्य विद्यालय बड़ी आशिकपुर के संकुल समन्वयक संजय कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया.
उन्होंने कहा कि पेंटिंग, संगीत, क्विज तथा विभिन्न दौड़ का आयोजन किया गया. इसमें सफल प्रतिभागी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो पायेंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक अवधेश कुमार, शोभा कुमारी, आशा कुमारी, सुमित्रा कुमारी , मो नूर आलम, दिवाकर साह, सन्नू कुमार गुप्ता का सराहनीय सहयोग रहा.
मुहल्ला बना सूअरों का अड्डा
नगर भवन के पूर्वी भाग में दीवार से लगे ही बड़ा नाला गुजरा है, जिसकी नियमित सफाई नहीं होती. बजबजाती नालियों के सड़े पानी की दुर्गंध से लोगों को हो रही है परेशानी.
मुंगेर : नगर निगम प्रशासन शहर में सफाई का लाख दावा कर ले लेकिन स्थिति पूरी तरह बदहाल है. निगम से महज 20-25 गज की दूरी पर नगर भवन की नालियां इस प्रकार बजबजा रही है कि लोगों को इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है. सांस रोक कर व नाक पर रुमाल रख कर लोग इधर से गुजरते हैं. लेकिन कुछ बच्चे गंदगी व सूअर के बीच रोटी की तलाश में जुटे हैं.
मुंगेर शहर के मध्य स्थित टाउन हॉल शहर की शान है. नगर भवन के पूर्वी भाग में दीवार से लगे ही बड़ा नाला गुजरा है. जिसकी नियमित सफाई नहीं होती. बजबजाती नालियों का पानी सड़ कर इस प्रकार दुर्गंध दे रहा है कि लोग परेशान हैं. नाली के सामने बिहार ग्रामीण बैंक व पंजाब नेशनल बैंक का मुख्य शाखा स्थित है. जिसके ग्राहक व कर्मचारी इस बदहाल व्यवस्था से त्रस्त हैं.
अलबत्ता यह कि यह नाला नगर निगम से महज 20 गज की दूरी पर स्थित है. नगर भवन से सटा पूर्वी क्षेत्र गंदगी के कारण सूअरों का बसेरा बन गया है. आये दिन गंदगी के बीच जहां सूअर भोजन को तलाशते रहता है वहीं महादलित के बच्चे अपनी रोटी की तलाश में गंदगी व सूअर के बीच घूमता है. जिससे ऐसे बच्चे कई प्रकार की बीमारियों के शिकार हो रहे. गंदगी जनित बीमारियों के कारण ऐसे बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है.
कहते हैं चैंबर सचिव
नगर भवन मुख्य द्वार के समीप ही मुंगेर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रभात कुमार का व्यावसायिक प्रतिष्ठान है. वह कहता है कि गंदगी के कारण इतनी दुर्गंध होती है कि रूम में बैठना मुश्किल हो जाता है. माह दो माह में जब कभी नालियों की सफाई होती है तो ब्लीचिंग तक नहीं डाला जाता.
कहते हैं नगर आयुक्त
नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर भवन के मुख्य द्वार से सटे नाले की नियमित सफाई करायी जायेगी और यहां से अवैध रूप से मालवाहक वाहन के भी स्टैंड को हटाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन