मुंगेर में हो पॉलिटेक्निक की पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर में हो पॉलिटेक्निक की पढ़ाई मुंगेर. राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध तांती ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर मुंगेर की पॉलिटेक्निक की पढ़ाई मुंगेर में ही संचालित कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सत्र 2016-17 की पढ़ाई किसी सरकारी भवन या स्कूल में चलाने वाली कमेटी के अध्यक्ष सह बरारी पॉलिटेक्निक कॉलेज […]

विज्ञापन

मुंगेर में हो पॉलिटेक्निक की पढ़ाई मुंगेर. राजद के प्रदेश महासचिव सुबोध तांती ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देकर मुंगेर की पॉलिटेक्निक की पढ़ाई मुंगेर में ही संचालित कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि सत्र 2016-17 की पढ़ाई किसी सरकारी भवन या स्कूल में चलाने वाली कमेटी के अध्यक्ष सह बरारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य द्वारा यह निर्णय ंलेना कि तत्काल बुनकर सेवा केंद्र कंचनगढ़ बरारी भागलपुर कराया जायेगा जो दुर्भाग्यपूर्ण है. मुंगेर में कई ऐसे सरकारी भवन एवं शैक्षणिक स्थान हैं. जिसमें अस्थायी पढ़ाई की व्यवस्था करायी जाय. भाजयुमो के नयी कार्यकारिणी का गठन मुंगेर. भारतीय जनता युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने नई कार्यसमिति का गठन कर सूची जारी किया है. जिसमें अमोद कुमार, डॉ संजीव कुमार, बबलु गुप्ता, मनीष कुमार यादव, सुनील कुमार मोदी को जिला उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह, मोहन वर्मा को जिला महामंत्री, उत्तम कुमार पांडे कोषाध्यक्ष, मिथलेश कुमार सिंह, राजाराम, संजीव सिन्हा, प्रदीप कुमार को जिला महामंत्री बनाया गया है. जबकि रवि मोहन भगत को प्रवक्ता, रंजीत कुमार शर्मा, गौतम कुमार, रवि भूषण वर्मा, राजन राय, श्रवण कुमार सिंह, रघुराज सिंह विभिन्न सेल के जिला संयोजक बनाये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन