9. प्रखंड की खबरें :-

Updated:
विज्ञापन

9. प्रखंड की खबरें :- सेविका पति पर बच्चे का पैर तोड़ने का आरोप बरियारपुर : प्रखंड के गांधीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 67 की सेविका रजनी ठाकुर के पति रंजीत ठाकुर पर केंद्र के एक बच्चे का पैर तोड़ने का आरोप लगाया. इस संदर्भ में पीडि़त बच्चे के परिजन द्वारा सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर […]

विज्ञापन

9. प्रखंड की खबरें :- सेविका पति पर बच्चे का पैर तोड़ने का आरोप बरियारपुर : प्रखंड के गांधीपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 67 की सेविका रजनी ठाकुर के पति रंजीत ठाकुर पर केंद्र के एक बच्चे का पैर तोड़ने का आरोप लगाया. इस संदर्भ में पीडि़त बच्चे के परिजन द्वारा सदर अनुमंडल पदाधिकारी मुंगेर को शिकायत की थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए बरियारपुर के बीडीओ राजेश कुमार ने केंद्र पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और केंद्र को रद्द करने की अनुशंसा की बात कही.——————————-अनुश्रवण समिति की बैठक बरियारपुर : डीजल अनुदान को लेकर शुक्रवार को अनुश्रवण समिति की बैठक प्रखंड कार्यालय में हुई. उसकी अध्यक्षता बीडीओ राजेश कुमार ने की. बैठक में बीएओ इकबाल अहमद ने कहा कि किसानों को डीजल अनुदान के लिए अनुश्रवण समिति के सदस्यों द्वारा पास किया जाता है. उसके बाद लाभुक किसानों का आवेदन सत्यापन किया जाता है. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अशोक मंडल, मुखिया विजय पासवान, पद्मजा शर्मा, उपमुखिया चंद्र दिवाकर कुमार सहित किसान सलाहकार मौजूद थे. ——————————आज और कल विद्युत रहेगी बाधित असरगंज : विद्युत पावर ग्रिड सुलतानगंज में विद्युत सप्लाई मरम्मती कार्य होने के कारण 19 एवं 20 दिसंबर को सुबह 7 बजे से संध्या 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा. सहायक विद्युत अभियंता बबलू कुमार ठाकुर ने बताया कि विद्युत मरम्मती कार्य होने के कारण ऐसी उपस्थिति उत्पन्न होगी. मरम्मती कार्य से असरगंज प्रखंड के असरगंज बाजार, मकवा, मासूमगंज, नयागांव, अमैया, सजुआ सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन