संकुल स्तर पर आयोजित की जायेगी अक्षर मेला

Updated:
विज्ञापन

संकुल स्तर पर आयोजित की जायेगी अक्षर मेला फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित शिक्षा समिति के सदस्य प्रतिनिधि , मुंगेर जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवं केआरपी का उन्मुखीकरण कार्यशाला सह बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता डीपीओ लेखा सह साक्षरता जयंती कुमारी सिंह ने की. उन्होंने […]

विज्ञापन

संकुल स्तर पर आयोजित की जायेगी अक्षर मेला फोटो संख्या : 7फोटो कैप्सन : बैठक में उपस्थित शिक्षा समिति के सदस्य प्रतिनिधि , मुंगेर जिला लोक शिक्षा समिति कार्यालय में सोमवार को प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक एवं केआरपी का उन्मुखीकरण कार्यशाला सह बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता डीपीओ लेखा सह साक्षरता जयंती कुमारी सिंह ने की. उन्होंने कहा कि संकुल स्तर पर अक्षर मेला का आयोजन किया जायेगा. जिसको लेकर तैयारी अभी से ही प्रारंभ कर दी जाय. अक्षर मेला में नव साक्षरों को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का अवसर मिलता है. अंध विश्वास का पर्दाफाश वैज्ञानिक प्रयाग द्वारा दूर करने से संबंधित स्टॉल लगाया जाय. रंगोली में अक्षर व अंक का निवेश किया जाय. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाना सबों के लिए जरूरी है. परंतु आप वयस्क को साक्षर करने का कार्य करते हैं. मुख्य कार्यक्रम समन्वयक देवानंद यादव ने बताया कि संकुल स्तर पर बैठक में प्रधानाध्यापक, संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक, जिस विद्यालय में टोल सेवक / शिक्षा स्वयंसेवक हैं सभी शामिल होंगे. साथ ही अक्षर में भाग लेने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, साक्षरता कर्मियों को आमंत्रित किया जाय. साथ ही संकुल स्तर पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसार किया जाय. ताकि अधिक से अधिक आम जनों की भागीदारी हो. पूरे कार्यक्रम की फोटो ग्राफी करायी जाय. उन्होंने बताया कि संकुल स्तर पर उत्कृष्ट नव साक्षरों का होर्डिंग लगाया जाना है. मौके पर एसआरजी वसीम उद्दीन, रघुवीर प्रसाद मुख्य रुप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन