दल्लिी से चल कर आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल
दिल्ली से चल कर आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल 18 घंटे विलंब से चली विक्रमशिला तो ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े आठ घंटा फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़ प्रतिनिधि : जमालपुरपूर्व रेलवे के मालदह रेल मंडल में पश्चिम की ओर से पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन का बुरा हाल […]
दिल्ली से चल कर आने वाली ट्रेनों का बुरा हाल 18 घंटे विलंब से चली विक्रमशिला तो ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े आठ घंटा फोटो संख्या : 15फोटो कैप्सन : काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़ प्रतिनिधि : जमालपुरपूर्व रेलवे के मालदह रेल मंडल में पश्चिम की ओर से पहुंचने वाली ट्रेनों के परिचालन का बुरा हाल है. प्रतिदिन लंबी दूरी की एक्सप्रेस एवं मेल ट्रेन का परिचालन अनिश्चित बना हुआ है. इसके कारण रेल यात्रियों की यात्रा कष्टप्रद बन कर रह गयी है. आलम यह है कि रविवार की ट्रेन सोमवार को पहुंची.प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार के पूर्वाह्न 11:10 बजे पहुंचने वाली 12368 डाउन आनंद विहार भागलपुर विक्रमशिला सुपर फास्ट एक्सप्रेस 18 घंटा विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. जबकि सोमवार को यहां पहुंचने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से सात घंटे विलंब से चल रही थी. इसके कारण 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस के निर्धारित समय को रि-शिडयूल किया गया तथा यह ट्रेन लगभग चार घंटा विलंब से 16:15 बजे जमालपुर पहुंची.दूसरी ओर रविवार की संध्या 18:15 बजे आने वाली 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल भी साढ़े आठ घंटे विलंब से चल कर सोमवार को पहुंची. 13414 डाउन फरक्का एक्सप्रेस लगभग साढ़े चार घंटे तो 13236 डाउन दानापुर साहेबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 12336 डाउन लोकमान्य तिलक भागलपुर एक्सप्रेस दो-दो घंटे विलंब से चल कर जमालपुर पहुंची. अप फरक्का एक्सप्रेस सात घंटे तो अप ब्रह्मपुत्र मेल डेढ़ घंटे विलंब से चल कर पहुंची. मालदह के डीआरएम राजेश अरगल ने बताया कि इलाहबाद तथा मुगलसराय के बीच चल रहे तकनीकी कार्य तथा कोहरे के कारण इस रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










