पांव पड़ू तोरे श्याम ...

Updated:
विज्ञापन

पांव पड़ू तोरे श्याम … पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित लखपति यादवफोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : संगीत प्रस्तुत करते संगीतज्ञ प्रतिनिधि , मुंगेर बेकापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रशाल में रविवार को सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित लखपति यादव की 15 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. […]

विज्ञापन

पांव पड़ू तोरे श्याम … पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित लखपति यादवफोटो संख्या : 10फोटो कैप्सन : संगीत प्रस्तुत करते संगीतज्ञ प्रतिनिधि , मुंगेर बेकापुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रशाल में रविवार को सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित लखपति यादव की 15 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संगीतज्ञ गिरींद्र चंद्र पाठक ने की. उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया. गिरींद्र चंद्र पाठक ने कहा कि आज इंटरनेट के जरिये संगीत हर वर्ग के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है. राग मालकोप से पत्थर भी पिघल जाता है. बनारस व दिल्ली घराने के परिपक्व तबला वादक सुरेंद्र चंद्र पाठक ने बेहतरीन तबला वादन कर लोगों का मन मोह लिया. उनके साथ हारमोनियम पर पंडित परशुराम शर्मा साथ दे रहे थे. संगीत परिषद को विशेष सहयोग राशि प्रदान करने वाले पंडित लखपति यादव के पुत्र राम अवध यादव ने पांव पड़ू तोरे श्याम …प्रस्तुत किया. तबला पर उनका संगत दे रहे थे शंकर प्रसाद. विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार पाठक ने कहा कि संगीत ईश्वर की शक्ति है. राग कल्याण की यह बंदिश आनंद को परवान चढ़ा रही है. प्रशांत हंसपुरी ने कहा कि संगीत परिषद के समारोह को भव्य बनाने के लिए कलाकारों के परिवारों को भी इसमें शामिल किया जायेगा. मौके पर अमरेश कुमार, मधुसूदन आत्मीय, गोपाल कुमार, निर्मल कुमार जालान, विजय विश्वकर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन