कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन
कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : रेलकर्मियों की शिकायत सुनते सीडब्लूएम. प्रतिनिधि, जमालपुर रेल इंजन कारखाना के वैगन रिपेयर शॉप-वन में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. शिविर में डब्लूआरएस-वन तथा व्हील शॉप के कर्मचारियों […]
कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन फोटो संख्या : 16फोटो कैप्सन : रेलकर्मियों की शिकायत सुनते सीडब्लूएम. प्रतिनिधि, जमालपुर रेल इंजन कारखाना के वैगन रिपेयर शॉप-वन में गुरुवार को कर्मचारी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने की. शिविर में डब्लूआरएस-वन तथा व्हील शॉप के कर्मचारियों की शिकायत का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. व्हील शॉप के रंजन प्रसाद मंडल ने शिकायत की थी कि जून 2014 में दस दिनों के अर्जित अवकाश का भुगतान नहीं हो पाया है. उन्हें बताया गया कि पांच अगस्त को ही उनका मामला विधिक्षण के लिए भेज दिया गया है. अनुमति प्राप्त होते हर भुगतान किया जायेगा. व्हील शॉप के ही अविनाश अकेला ने शिकायत की थी कि अप्रैल-सितंबर 2013 के बोनस की राशि तथा वित्तीय वर्ष 2014-15 का शिशु शिक्षण भत्ता का भुगतान नहीं हो पाया है. जिन्हें बताया गया कि तमिलनाडु के तिरुपति से अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्राप्ति के बाद बोनस भुगतान की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी. जबकि लेखा विभाग से विधिक्षण के उपरांत शिशु शिक्षण भत्ता का भुगतान किया जायेगा. वहीं के रामजनम दास ने शिकायत की कि फरवरी 2014 तथा जनवरी 2015 में ओआरएस गया था, परंतु आज तक टीए का भुगतान नहीं हो पाया है. उन्हें कहा गया कि शिकायत के बाद डुप्लिेकट बिल लेखा विभाग को भेजा गया है. कार्य प्रगति पर है. डब्लूआर शॉप के शंकर वर्मा ने पदोन्नति का लाभ तथा वार्षिक वेतन वृद्धि का भुगतान नहीं होने के संबंध में शकायत की. उन्हें कहा गया कि प्री ऑडिट विभाग को मामला भेजा गया है जबकि वेतन वृद्धि का भुगतान कर दिया जायेगा. अन्य शिकायतकर्ता में मुकेश कुमार व प्रीतम कुमार शामिल थे. मौके पर डब्लूपीओ एमएम प्रसाद, कुमारजीत सिम्हा, पीके हलदर, डॉ आरके रक्षित, राजीव कुमार, उपेंद्र कुमार व दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










