दुर्दांत अपराधी मनोज सिंह को लाया गया जमालपुर

Updated:
विज्ञापन

दुर्दांत अपराधी मनोज सिंह को लाया गया जमालपुर फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : दुर्दांत अपराधी मनोज सिंह प्रतिनिधि , जमालपुरहत्या, अपहरण तथा अन्य मामलों के वांछित तथा दुर्दांत अपराधी मनोज सिंह को बुधवार को एसटीएफ की टीम जमालपुर लाया. वह जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मलकपुर निवासी कंपनी सिंह का पुत्र है तथा विगत […]

विज्ञापन

दुर्दांत अपराधी मनोज सिंह को लाया गया जमालपुर फोटो संख्या : 18फोटो कैप्सन : दुर्दांत अपराधी मनोज सिंह प्रतिनिधि , जमालपुरहत्या, अपहरण तथा अन्य मामलों के वांछित तथा दुर्दांत अपराधी मनोज सिंह को बुधवार को एसटीएफ की टीम जमालपुर लाया. वह जमालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मलकपुर निवासी कंपनी सिंह का पुत्र है तथा विगत सात वर्षों से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी महाराष्ट्र के पूणे में एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पिछले दिनों की थी.जमालपुर थाना में उसने बताया कि चार भाइयों में वह सबसे छोटा है. उसने आरबी उच्च विद्यालय जमालपुर से वर्ष 1992 में मैट्रिक की परीक्षा दी थी, परंतु फेल कर गया था. इस बीच वर्ष 1996 में रामपुर के ही सच्चिदानंद सिंह की हत्या कर दी गई थी. जिसमें उसके परिजनों ने झूठे मुकदमे में उसे फंसा दिया था. उसी घटना के बाद उसने हथियार थाम लिया था. पुलिस के सामने उसने बताया कि तब से वह दो बार जेल जा चुका है. पहली बार छह तथा दूसरी बार पांच दिनों के लिए वह मुंगेर मंडल कारा भेजा गया था. उसके बाद वह पुलिस की नजर से बचता रहा तथा अंत में पिछले छह वर्ष पहले वह महाराष्ट्र का पूणा चला गया. उसने बताया कि वहां वह प्राइवेट गार्ड की नौकरी करने लगा जहां प्रतिमाह आठ हजार रुपये मिलते थे. इस बीच उसने वापसी का मन बना लिया था ताकि पुलिस के सामने सरेंडर कर सके तथा इसके लिए बकौल मनोज, उसने रेलवे टिकट भी बनवा ली थी. परंतु इसी बीच वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया.———————–मुंगेर पुलिस की गिरफ्त से दो बार हो चुका है फरारजमालपुर : मनोज सिंह इससे पूर्व दो बार मुंगेर पुलिस को दो बार चकमा देने में सफल रहा है. वर्ष 2010 में उसे गुप्त सूचना के आधार पर पटना से ट्रेन यात्रा के दौरान पकड़ा गया था. तब तत्कालीन एसडीपीओ के नेतृत्व में जमालपुर के थानाध्यक्ष अनंत कुमार सिंह की अगुआई में पीएसआइ अविनाश चंद्र, संजीव कुमार, अनिल कुमार, प्रियरंजन, दीपक कुमार, सन्नी तथा अतुलेश कुमार की टीम को बड़हिया के जैतपुर के निकट मनोज सिंह के गुर्गों ने एनकाउंटर कर उसे छुड़ा लिया था. उसके बाद जमालपुर के तत्कालीन एएसपी वामन राव शिवदीप लांडे के विदाई के दिन भी जमालपुर पुलिस के अधिकारियों के कब्जे से उसके लोगों ने उसे छुड़ा लेने में सफलता हासिल की थी तब वहां के थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह थे. कहा जाता है कि अपना विदायी समारोह छोड़ कर शिवदीप लांडे ने मामले का पटाक्षेप किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन