मुंगेर बस स्टैंड का 4.26 करोड़ से होगा जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण

Updated:
विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर बस स्टैंड का 4.26 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जायेगा. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने निगम प्रशासन को बस स्टैंड को बेहतर बनाने व यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके तहत बस पड़ाव में पेयजल, रोशनी, शेड व […]

विज्ञापन

मुंगेर : मुंगेर बस स्टैंड का 4.26 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण किया जायेगा. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने निगम प्रशासन को बस स्टैंड को बेहतर बनाने व यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके तहत बस पड़ाव में पेयजल, रोशनी, शेड व शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ की जायेगी. इसका निर्माण बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) द्वारा किया जायेगा.

दो मंजिला होगा बस स्टैंड मुंगेर में बनने वाला नया बस स्टैंड दो मंजिला होगा. जहां यात्रियों के बैठने के साथ ही वाहन चालक व सह चालक के आराम फरमाने की बेहतर व्यवस्था रहेगी. जिससे दूरदराज से आने-जाने वाले यात्रियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और भवन में ही आराम कर गाड़ी का इंतजार कर सकते हैं. उस भवन को पूरी तरह अत्याधुनिक बनाया जायेगा.

पेयजल व शौचालय की होगी बेहतर व्यवस्था नये बस स्टैंड में यात्रियों के शौचालय व पेयजल पर मुख्य फोकस किया गया है. ताकि यहां आने वाले यात्रियों को बेहतर व्यवस्था मिल सके. महिला व पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी. साथ ही पेयजल के लिए समरसेबल लगाकर सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. यहां रोशनी की भी चकाचक व्यवस्था रहेगी.

प्रधान सचिव ने दिया निर्देश नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है कि नये ढंग से बनाये जाने वाले बस स्टैंड में यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाना है. इसके तहत 31 दिसंबर तक बस स्टैंड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार वाटर कूलर लगाने के भी निर्देश दिये हैं. साथ ही प्रकाश व्यवस्था के तहत हाई मास्क लाइट, एलइडी लाइट लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं.

इसके अतिरिक्त स्टैंड की व्यवस्था को बेहतर बनाने के भी आदेश दिये गये हैं. कहते हैं नगर आयुक्त नगर आयुक्त प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि मुंगेर बस स्टैंड के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और विभागीय आदेशानुसार पेयजल, रोशनी व शौचालय की बेहतर व्यवस्था की जायेगी.

-गंदगी के ढेर पर स्टैंड, शेड तक उपलब्ध नहीं मुंगेर : मुंगेर का बस स्टैंड पूरी तरह बदहाल है. यहां न तो पेयजल की व्यवस्था है और न ही समुचित रोशनी की. गंदगी के ढेर पर स्थित यह स्टैंड महादलित परिवारों द्वारा अतिक्रमित भी है. शाम होते ही पूरा इलाका भूतबंगला बन जाता है और दुर्भाग्य यह है कि इस बस पड़ाव का उपयोग भी नहीं किया जाता.

स्टैंड की नहीं होती सफाईशहर के बीचो- बीच टैक्सी स्टैंड रहने के बाद भी यहां नगर निगम द्वारा नियमित सफाई नहीं होती है. जिसके कारण स्टैंड कूड़े के ढेर पर है. वाहन चालकों की मानें तो सफाई कर्मियों द्वारा एक भी दिन स्टैंड में झाड़ू नहीं लगाया जाता है.

यहां दिन भर सूअरों का झुंड मंडराते रहता है तथा इतनी दुर्गंध फैली रहती है कि लोग नाक पर रूमाल रख कर ही यहां खड़े होते हैं. शेड की नहीं है कोई व्यवस्था स्टैंड में यात्रियों के बैठने के लिए शेड की कोई व्यवस्था नहीं है. बरियारपुर निवासी पंकज मंडल, खड़गपुर निवासी रविशंकर कुमार, गालिमपुर निवासी संतोष कुमार सहित अन्य ने बताया कि बरसात के दिनों में शेड की कमी काफी खलती है. बरसात व तेज धूप के समय यात्री परेशान रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन