बांझपन बना अभिशाप, मौत को गले लगाने की कोशिश
मुंगेर : सदर बाजार जमालपुर के खलासी मुहल्ला में मंगलवार को परिवार वालों द्वारा प्रताडि़त हो कर एक विवाहिता ने आत्महत्या की नीयत से खुद को आग के हवाले कर लिया. जिसमें उसका पूरा शरीर आग से बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में परिवार वालों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती […]
मुंगेर : सदर बाजार जमालपुर के खलासी मुहल्ला में मंगलवार को परिवार वालों द्वारा प्रताडि़त हो कर एक विवाहिता ने आत्महत्या की नीयत से खुद को आग के हवाले कर लिया. जिसमें उसका पूरा शरीर आग से बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में परिवार वालों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.प्राप्त समाचार के अनुसार सदर बाजार जमालपुर के खलासी मुहल्ला निवासी छोटू कुमार साह का विवाह वर्ष 2009 में नालंदा में हुई थी. सात साल बीत जाने के बाद भी उनकी पत्नी प्रतिमा देवी ने एक भी संतान को जन्म नहीं दिया. जिसके कारण परिवार वालों द्वारा उन्हें प्राय: प्रताडि़त किया जाता था.
पति छोटू ने बताया कि एक भी बच्चा नहीं होने के कारण प्रतिमा खुद भी काफी तनाव में रहती थी. मंगलवार को वह सभी से नजर बचा कर छत पर चढ़ गयी और अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर अपने-आप को आग के हवाले कर दिया.
जब तक वे ऊपर पहुंचे तब तक उसका पूरा शरीर आग से बुरी तरह झुलस चुका था. घटना की सूचना मिलते ही जमालपुर थाना के एएसआइ केके पांडेय मौके पर पहुंचे तथा घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. चिकित्सकों की मानें तो महिला की स्थिति काफी चिंताजनक है. उनका शरीर बुरी तरह झुलस चुका है.
उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










