धरहरा में दो युवकों की हत्या

Updated:
विज्ञापन

धरहरा में दो युवकों की हत्या-दामोदर मांझी की हत्या के मामले में पैक्स अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह को लिया गया हिरासत में -प्रेम प्रसंग में गयी भूदेव कोड़ा की जानफोटो संख्या : 4, 6फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन.प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर […]

विज्ञापन

धरहरा में दो युवकों की हत्या-दामोदर मांझी की हत्या के मामले में पैक्स अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह को लिया गया हिरासत में -प्रेम प्रसंग में गयी भूदेव कोड़ा की जानफोटो संख्या : 4, 6फोटो कैप्सन : विलाप करते परिजन.प्रतिनिधि, धरहरा धरहरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की हत्या कर दी गयी. भीखाकीता बड़ी मुशहरी निवासी दामोदर मांझी (30) का शव जहां पुलिस ने महगामा-मनकोठिया बहियार के धान खेत से बरामद किया. वहीं गौरैया निवासी भूदेव कोड़ा (50) का शव गोरैया कोल क्षेत्र से बरामद किया गया. दोनों मामलों में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. दोमोदर मांझी हत्या के मामले में पैक्स अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. आजीमगंज पंचायत के भीखाकीता बड़ी मुशहरी गांव निवासी दोमोदर मांझी शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन देखने के लिए खजुरिया गया था. विसर्जन के दौरान बज रहे नगाड़े पर वह नाचने लगा. यह वहां के लोगों को नागवार गुजरा और उसकी बुरी तरह पिटाई की. इसी क्रम में कुछ लोग उसे वहां से लेकर चले गये और पत्थर से सर कूच कर उसकी हत्या कर धान के खेत में फेंक दिया. सूचना पर मृतक के परिजन व पुलिस वहां पहुंची. मृतक की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और खोजी कुत्ता बुलाने की मांग करने लगी. उसने पुलिस को बताया कि पैक्स अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने उसे कहा कि दाह-संस्कार के लिए 10 हजार रुपये ले लो और तमाशा खत्म करो. घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर सकलदेव यादव, धरहरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जीतेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधीक्षक वरुण कुमार सिंहा ने बताया दामोदर व गांव के कुंदन मंडल के बीच जमीन विवाद चल रहा था. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.इधर गौरैया कोल में अपराधियों ने तीर-विजर और पत्थर से कूच कर भूदेव कोड़ा की हत्या कर दी. बताया जाता है कि एक महिला से भूदेव कोड़ा का प्रेम प्रसंग था. महिला के परिजनों ने तीर-विजर से हमला कर दिया. इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया. बाद में गमछा में पत्थर बांध कर उसके सर को बुरी तरह कूच दिया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. मृतक की बेटी रेखा देवी ने गौरैया कोल निवासी मंटू नैया, सखुआ देवी उर्फ सनचरिया देवी, प्रमोद नैया को नामजद किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन