प्रथम मुख्यमंत्री की वर्षगांठ आज

Updated:
विज्ञापन

प्रथम मुख्यमंत्री की वर्षगांठ आज मुंगेर . बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा की 120 वीं वर्षगांठ बुधवार को मनायी जायेगी. कार्यक्रम श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में आयोजित की जायेगी. उसकी अध्यक्षता हजरत मौलाना मो. वली रहमानी करेंगे. इसकी जानकारी न्यास पर्षद के सचिव प्रभात कुमार ने दी. ———————-अमीर सरियत के निधन […]

विज्ञापन

प्रथम मुख्यमंत्री की वर्षगांठ आज मुंगेर . बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केशरी डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा की 120 वीं वर्षगांठ बुधवार को मनायी जायेगी. कार्यक्रम श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में आयोजित की जायेगी. उसकी अध्यक्षता हजरत मौलाना मो. वली रहमानी करेंगे. इसकी जानकारी न्यास पर्षद के सचिव प्रभात कुमार ने दी. ———————-अमीर सरियत के निधन पर शोक सभा मुंगेर : रहवर उर्दू लाइब्रेरी तोपखाना बजार में हजरत मौलाना निजाम उद्दीन काशमी इमारत सरिया बिहार-झारखंड-उड़ीसा के अमीर सरियत के निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. उसकी अध्यक्षता लाइब्रेरी के अध्यक्ष सैय्यद गुलाम हुसैन ने की. उपस्थित लोगों ने कहा कि हजरत मौलाना निजाम उद्दीन मुसलमानों के महान धार्मिक नेता थे. उनकी मुसलमानों के प्रति की गयी सच्ची खिदमत आज भी अमर है. मौके पर मो. शमीम उल्लाह, मुफ्ती अताउल्ला बोखारी, प्रो. शब्बीर हसन, मूतर्जा सबा अन्य मौजूद थे. ————————–28 से लगेगा एक्सपो मेला मुंगेर : रेशम बुनकर खादी ग्रामोद्योग संघ भागलपुर एवं नाइस इंडिया के सहयोग से आगामी 28 अक्तूबर से 10 नंबर तक स्थानीय टाउन हॉल मैदान में लगाया जायेगा. जिसमें हैंडलूम, हैंडी क्राफ्ट तथा दैनिक उपयोगी वस्तुओं की बिक्री सह प्रदर्शनी लगायी जायेगी. संस्था के सचिव अलीम अंसारी ने बताया कि इस मेला में बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, लिंगाना, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के स्टॉल लागये जा रहे हैं. साथ ही फूड जोन पवैलियन भी बनाया जा रहा है. प्रबंध निदेशक शब्बीर अहमद, मुख्य मार्यकारी अधिकारी डॉ आरए कमाल ने बताया कि मौके पर मनोरंजन के लिए प्रतिदिन रंगारंग, गीत-संगीत, सांस्कृतिक तथा शैक्षणिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. ——————–बाइक सवार घायल मुंगेर : मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया. बताया जाता है कि मेदनी चौकी के समीप एक मोटर साइकिल चालक असंतुलन बिगड़ जाने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया. जिसमें वह घायल हो गया. जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन