छोड़ों अपने सारे काम, पहले करो अपना मतदान ...

Updated:
विज्ञापन

छोड़ों अपने सारे काम, पहले करो अपना मतदान … लायंस क्लब द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : मतदाताओं को जागरूक करते क्लब के सदस्य प्रतिनिधि : मुंगेर ————–लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी, लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा एवं लियो क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को […]

विज्ञापन

छोड़ों अपने सारे काम, पहले करो अपना मतदान … लायंस क्लब द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली फोटो संख्या : 27फोटो कैप्सन : मतदाताओं को जागरूक करते क्लब के सदस्य प्रतिनिधि : मुंगेर ————–लायंस क्लब ऑफ मुंगेर सिटी, लायंस क्लब ऑफ मुंगेर वामा एवं लियो क्लब ऑफ मुंगेर सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसके माध्यम से लोगों को 12 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की गयी. रैली में शामिल लायंस क्लब के सभी विंग के सदस्यों ने हिस्सा लिया. सभी वोट करने संबंधी नारे लिखें हुए तख्तियां एवं बैनर लिये हुए थे. जिसके माध्यम से मतदाताओं को बताया गया कि एक एक वोट कीमती है. एक वोट से भी किसी प्रत्याशी का जीत या हार हो सकता है. इसलिए अपने मत को व्यर्थ नहीं जाने दे और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे. तख्तियां पर एक वोट से जीत हार, न करे अपना वोट बेकार, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, छोड़ो अपने सारे काम, पहले करो अपना मतदान जैसे नारे लिखे हुए थे. मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव विनित गुप्ता, डॉ पंकज, डॉ रामप्रीत सिंह, कौशल पाठक, ललन ठाकुर, वामा की अध्यक्ष डॉ रूचिता प्रसाद, सचिव डॉ इंद्राणी सिंह, डॉ मंजू सिन्हा, कविता जैन, हेमंत सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन