पीएम चिकत्सिा में उपलब्ध रहेंगे चार एंबुलेंस व आठ चिकत्सिक

Updated:
विज्ञापन

पीएम चिकित्सा में उपलब्ध रहेंगे चार एंबुलेंस व आठ चिकित्सक सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त प्रतिनिधि, मुंगेरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभा स्थल से लेकर सदर अस्पताल तक चिकित्सा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. जिससे रैली में आये लोगों को किसी […]

विज्ञापन

पीएम चिकित्सा में उपलब्ध रहेंगे चार एंबुलेंस व आठ चिकित्सक सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त प्रतिनिधि, मुंगेरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. सभा स्थल से लेकर सदर अस्पताल तक चिकित्सा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. जिससे रैली में आये लोगों को किसी प्रकार की चिकित्सकीय समस्याओं से जूझना न पड़े.ड्यूटी पर तैनात रहेंगे सभी चिकित्सकसिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री की सभा को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों की स्पेशल ड्यूटी लगायी गयी है. जो सुबह आठ बजे से दो बजे दिन तक अस्पताल में मौजूद रहेंगे. जिससे अस्पताल में चिकित्सा की बेहतर सुविधा उपलब्ध रहे. ड्यूटी के दौरान यदि कोई चिकित्सक लापरवाह पाये गये, तो उन पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी.रैली में रहेगी चिकित्सा की सुविधाउन्होंने बताया कि रैली के दौरान प्राथमिक चिकित्सा की पूरी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी. इसके लिए पहले से ही मेडिकल टीम के साथ- साथ फस्ट एड की सारी सामग्री तैयार कर ली गयी है. इतना ही रैली स्थल पर अत्याधुनिक एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी. जिससे जरूरत पड़ने पर लोगों को सुविधा मिल सके. यह सारी व्यवस्थाएं सभा के आरंभ से अंत तक तत्परता के साथ उपलब्ध रहेगी.पीएम ड्यूटी मे रहेंगे आठ चिकित्सक सिविल सर्जन ने बताया कि पीएम की चिकित्सा सुविधा के तहत सभा स्थल पर एक सर्जन सहित आठ चिकित्सक मौजूद रहेंगे. उनके साथ आठ ए ग्रेड नर्स व चार इमटी भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने बताया कि पटना, भागलपुर, बांका व जमुई से एक-एक एंबुलेंस मंगाया गया. सभा स्थल पर चार 1099 एंबुलेंस मौजूद रहेंगे, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी.—————————–बॉक्स—————————4 डोनर व 19 यूनिट ब्लड सुरक्षित मुंगेर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जहां उनके ब्लड ग्रुप के 4 डोनर को तैनात रखा गया है. वहीं 19 यूनिट ब्लड को रक्त अधिकोष में सुरक्षित रखा गया है. बताया जाता है कि उनका ब्लड ग्रुप ” ए -पॉजिटिव” है. सिविल सर्जन डॉ श्रीनाथ ने ब्लड बैंक के अधिकारी व कर्मचारी को इस ग्रुप के ब्लड को सुरक्षित करने का निर्देश दिया है. 3 यूनिट ए पॉजिटिव ब्लड को जहां सभा स्थल पर तैनात एंबुलेंस में रखा जायेगा. वहीं डोनर भी मौजूद रहेंगे. पटना के एक अधिकारी द्वारा बुधवार को ब्लड बैंक का निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन