गंगा पार से नक्सलियों का दस्ता पहुंचा ऋषिकुंड पहाड़

Updated:
विज्ञापन

गंगा पार से नक्सलियों का दस्ता पहुंचा ऋषिकुंड पहाड़ चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की गरज से पहुंचा दस्ता, वरदी में थे नक्सली प्रतिनिधि , मुंगेर एक ओर जहां विधानसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं नक्सलियों का एक दस्ता चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के […]

विज्ञापन

गंगा पार से नक्सलियों का दस्ता पहुंचा ऋषिकुंड पहाड़ चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की गरज से पहुंचा दस्ता, वरदी में थे नक्सली प्रतिनिधि , मुंगेर एक ओर जहां विधानसभा चुनाव को लेकर नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं नक्सलियों का एक दस्ता चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बुधवार की तड़के गंगा पार से ऋषिकुंड पहाड़ी की ओर पहुंचा. जो चुनाव में दहशत फैलाने की रणनीति बना रहा है. नक्सली दस्ता के पहुंचने की सूचना खूफिया विभाग द्वारा मुंगेर पुलिस को भी दी गयी है तथा पूरे जिले को अलर्ट कर दिया गया है. प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार की तड़के लगभग 3: 30 बजे नक्सलियों का एक दस्ता हथियार से लैस महेशपुर गंगा घाट पर उतरा. जहां से वे लोग महेशपुर-बोचाही होते हुए अहरा पाटम की ओर चला गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि नक्सलियों का दस्ता सीधे ऋषिकुंड पहाड़ की ओर बढ़ता चला गया. इस दस्ते में 20-25 की संख्या में नक्सली थे जो सेना का वरदी धारण किये हुए था. बूथों को टारगेट बनाने की रणनीति नयारामनगर थाना क्षेत्र के पाटम, अहरा पाटम, अहरा मुसहरी एवं बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत चिड़ैयाबाद, चिड़ैयाबाद मुसहरी में हथियारों से लैस नक्सलियों की चहलकदमी देखी गयी. वे लोग कई विद्यालयों का मुआयना भी किया. स्थानीय लोग नक्सलियों को काफी नजदीक से देखा. ग्रामीणों ने उसे देखते ही रास्ता छोड़ दे रहे थे. माना जा रहा है कि इन विद्यालयों में मतदान केंद्र के मद्देनजर नक्सली पूरी स्थिति का जायजा लिया है. चुनाव को प्रभावित करने की हैं मंशा लंबे समय से मुंगेर नक्सल गतिविधि पूरी तरह से ठप है. पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भीमबांध जंगल में सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला कर दो जवानों को मौत के घाट उतार दिया था. इस बार विधानसभा चुनाव में भी नक्सलियों की मंशा है कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपनी दमदार उपस्थित दर्ज करायी जाय. खूफिया विभाग ने भेजी रिपोर्ट नक्सली दस्ता की जानकारी खूफिया विभाग को मिली है और खूफिया विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस हेड क्वार्टर को भी दी है. इधर पूरे जिले को इस सूचना के बाद हाई अलर्ट कर दिया गया है. विदित हो कि जिला मुख्यालय में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा भी होने वाली है उसे देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन