हर ओर परचा पर हो रही चर्चा
नीतीश सरकार की उपलब्धियों को समझा रहे जदयू कार्यकर्ताफोटो संख्या : 14 फोटो कैप्सन : परचा पर चर्चा करते जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरजदयू के परचा पर जिले में चारों ओर चर्चा हो रही है. शहर के तोपखाना बाजार में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष शाहिद अख्तर गुड्डू की अध्यक्षता में व दिलावरपुर बाड़ा में अतिपिछड़ा […]
नीतीश सरकार की उपलब्धियों को समझा रहे जदयू कार्यकर्ताफोटो संख्या : 14 फोटो कैप्सन : परचा पर चर्चा करते जदयू कार्यकर्ता प्रतिनिधि , मुंगेरजदयू के परचा पर जिले में चारों ओर चर्चा हो रही है. शहर के तोपखाना बाजार में युवा जदयू के जिलाध्यक्ष शाहिद अख्तर गुड्डू की अध्यक्षता में व दिलावरपुर बाड़ा में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष सहनी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें परचा पर चर्चा हुई. परचा पर चर्चा के दौरान नेताओं ने कहा कि बिहार सरकार 25 प्रतिशत राशि शिक्षा पर खर्च की जा रही है. जिसमें विद्यालय खोलने, भवन निर्माण, नामांकन में वृद्धि, वंचित लोगों को स्कूल से जोड़ने, पोशाक, साइकिल विशेष काम किया गया. उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के लिए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, आइटी पटना, व्यावसायिक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा को मजबूत करने पर काम किया गया. जबकि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया. मौके पर प्रदेश सचिव डेविड वेंजामिन, पंकज तांती, राजेश्वर प्रसाद राज, अविनाश चंद्र साहा, डॉ वरुण कुमार सिंह, प्रकाश राम, मो इरशाद, मो इनाम, मो गुल्लू मौजूद थे. बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के उत्तरी पंचायत के ब्रह्मस्थान गांव में चौपाल लगाकर कर परचा पर चर्चा की की. उसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव मंडल ने की. जदयू नेता प्रीतम सिंह ने परचा पर चर्चा करते हुए नीतीश कुमार के विकास कार्यों को गिनाया. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में उद्योग का जाल बिछाने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हमारे लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है. मौके पर विजेंद्र कुमार मिंटू, मनोज चौधरी, प्रदीप कुमार, शिवनंदन मंडल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










