पांच बच्चियों की मौत के बाद मुंगेर सेवा मंच मैदान में, गंगा घाटों पर चलाया जागरूकता अभियान

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करते मुंगेर सेवा मंच के सदस्य.

Ganga Safety Campaign: श्यामपुर गंगा घाट हादसे में पांच मासूम बच्चियों की मौत के बाद मुंगेर सेवा मंच ने लोगों को जागरूक करने के लिए गंगा घाटों और गांवों में अभियान चलाया. लोगों से बच्चों को अकेले नदी किनारे नहीं भेजने की अपील की गई.

विज्ञापन

मुख्य बातें

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Ganga Safety Campaign: गंगा स्नान के दौरान पांच मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत के बाद मुंगेर सेवा मंच ने शुक्रवार को गंगा घाट सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य लोगों को बरसात के मौसम में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के प्रति सतर्क करना था.

सुबह छह बजे शुरू हुआ जागरूकता अभियान

मुंगेर सेवा मंच की ओर से अभियान की शुरुआत सुबह छह बजे मंच के कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा के आवास से की गई. इसके बाद सुबह नौ बजे तक मोहाली, सिमरतपुर, बकचपरा, चौखंडी, शेरपुर, सीतारामपुर, चंडीस्थान, बासुदेवपुर सहित आसपास के गांवों और गली-मोहल्लों में लोगों को जागरूक किया गया.

बच्चों को अकेले घाट पर नहीं भेजने की अपील

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से बच्चों को अकेले गंगा नदी किनारे या स्नान के लिए नहीं भेजने की अपील की. साथ ही गहरे पानी में प्रवेश नहीं करने और केवल सुरक्षित घाटों का उपयोग करने की सलाह दी गई.

मंच के सदस्यों ने कहा कि बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ता है और नदी का बहाव भी काफी तेज हो जाता है, जिससे हादसों की आशंका बढ़ जाती है.

Also Read: बिहार में 90 CO का एक साथ तबादला, बिना ट्रांजिट लीव तुरंत ज्वाइन करने का आदेश, यहां देखें पूरी लिस्ट

फ्लेक्स और पोस्टर के जरिये दिया सुरक्षा का संदेश

जागरूकता अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, घाटों और गांवों में सुरक्षा संदेश वाले फ्लेक्स और पोस्टर लगाए गए. वहीं ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से लगातार लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई.

अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया गया कि, “गंगा हमारी आस्था है, लेकिन सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. एक छोटी-सी लापरवाही पूरे परिवार की खुशियां छीन सकती है.”

ये भी पढ़े : बिहार में टीचरों के ट्रांसफर का नया नियम लागू, जानिए किसका होगा सबसे पहले तबादला और किसे मिलेगी नई पोस्टिंग

Ganga Safety Campaign: ग्रामीणों ने बताया समय की जरूरत

स्थानीय ग्रामीणों और नागरिकों ने इस अभियान का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह की जागरूकता गतिविधियां समय की जरूरत हैं. लोगों का मानना है कि यदि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएं तो भविष्य में कई दुखद हादसों को रोका जा सकता है.

बड़ी संख्या में शामिल हुए मंच के कार्यकर्ता

अभियान में मंच के अध्यक्ष संजय कुमार बब्लु, उपाध्यक्ष रवि शंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष प्रेम वर्मा, कार्यालय प्रभारी विशाल कुमार, पंकज शर्मा, शिवदयाल यादव, विवेक जैन, अरविंद शर्मा, आकाश कुमार, शुभम और भवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

ये भी पढ़े : मुंगेर के कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन विभाग का फायर ऑडिट, अधिकांश जगह नहीं मिले फायर सेफ्टी उपकरण

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन