आज सदर अस्पताल मुंगेर में विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेगी तैनाती, जानें पूरा रोस्टर
मुंगेर अस्पताल.
Sadar Hospital Munger OPD Duty: सदर अस्पताल मुंगेर में आज ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. विभिन्न विभागों में अलग-अलग शिफ्टों में डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे.
मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट
Sadar Hospital Munger OPD Duty: सदर अस्पताल, मुंगेर में आज के लिए ओपीडी रोस्टर जारी किया गया है. इसके अनुसार विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और कुछ विभागों में शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे.
फिजिशियन विभाग में दो शिफ्टों में सेवा
फिजिशियन विभाग में डॉ हर्षवर्धन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे, जबकि डॉ प्रमिला शाम 4 बजे से 6 बजे तक ओपीडी में मौजूद रहेंगी.
हड्डी, नेत्र और ईएनटी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात
हड्डी रोग विभाग में डॉ आशीष सुबह 9 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों की जांच करेंगे.
नेत्र एवं ईएनटी विभाग में डॉ अनुराग सुबह 9 बजे से 2 बजे तक तथा डॉ रेयान शाम 4 बजे से 6 बजे तक सेवा देंगे.
Sadar Hospital Munger OPD Duty: दंत और महिला रोग विभाग का रोस्टर
दंत रोग विभाग में डॉ पुतुल कुमारी सुबह 9 बजे से 2 बजे तक और डॉ रौनक शाम 4 बजे से 6 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे.
महिला रोग विभाग में डॉ अलका दोनों शिफ्टों में यानी सुबह 9 बजे से 2 बजे और शाम 4 बजे से 6 बजे तक उपलब्ध रहेंगी.
पीकू वार्ड, एसएनसीयू और इमरजेंसी सेवा
पीकू वार्ड एवं एसएनसीयू में डॉ शशांक कुमार सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे. इमरजेंसी और आईसीयू में डॉ बीएन सिंह सुबह 8 बजे से 2 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे.
प्रसव केंद्र और वार्ड राउंड में भी डॉक्टर तैनात
प्रसव केंद्र में डॉ स्मृति सिंह सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ड्यूटी निभाएंगी. वार्ड राउंड में डॉ हेमंत कपूर सुबह 8 बजे से 2 बजे तक अस्पताल में मौजूद रहेंगे.
सदर अस्पताल मुंगेर में आज पूरे रोस्टर के अनुसार सभी विभागों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सके.
ये भी पढ़े : देश के प्रमुख शक्तिपीठों में शामिल मुंगेर का चंडिका स्थान, जानें आस्था और पौराणिक मान्यता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










